जुए खेलने वाले पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 12 जुआरी गिरफ्तार उपकरण जब्त
1 min readहकीम खां के बाग में जुए पर पुलिस का बड़ा छापा: 12 जुआरी गिरफ्तार, ₹56,850 और उपकरण जब्त,
बाड़ी, धौलपुर
जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देश पर अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बाड़ी थाना पुलिस ने जुआ अधिनियम के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए हकीम खां के बाग में दो स्थानों पर छापेमारी कर 12 लोगों को जुआ खेलते गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹56,850 की जुआ राशि तथा जुआ खेलने के उपकरण जब्त किए हैं।
कार्रवाई महानिरीक्षक पुलिस रेंज भरतपुर डॉ. प्रीति चंद्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एडीएफ बाड़ी श्रवण कुमार झोरड़, वृत्ताधिकारी महेन्द्र कुमार तथा थाना प्रभारी महेन्द्र कुमार के निर्देशन में की गई। सूचना के सत्यापन के बाद एएसआई नीरज कुमार और एएसआई अरबिंद कुमार के नेतृत्व में दो टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी।
पहली टीम ने राजू पुत्र टिन्नू उर्फ गणेशी, मीरवक्स पुत्र फोदा उर्फ जोदा, द्वारिका पुत्र गणेशी, दीनदयाल पुत्र दाताराम, ल्होरे पुत्र फुरपुट और याशीन पुत्र नूरी को गिरफ्तार कर उनके पास से ₹46,750 बरामद किए।
दूसरी टीम ने रहीसो पुत्र निजामुद्दीन, शाहरूख कुरैशी पुत्र कल्ला, इमरान पुत्र अब्बास, तौफिक उद्दीन पुत्र निजामुद्दीन, गौरव पुत्र रामप्रसाद तथा सुमेर पुत्र मकबूल को गिरफ्तार कर ₹10,100 और जुआ उपकरण जब्त किए।
पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमा संख्या 232/2026 एवं 234/2026 दर्ज कर आरपीजीओ की धारा 13 तथा बीएनएस की धारा 112(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कार्रवाई में थाना प्रभारी महेन्द्र कुमार, एएसआई नीरज कुमार, अरबिंद कुमार, हेड कांस्टेबल लखनलाल तथा कांस्टेबल राजेंद्र, आशाराम, रामकुमार, रवि कुमार और ऋषिकेश की विशेष भूमिका रही।
विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

