जंतर-मंतर पर धौलपुर की युवा शक्ति की दमदार मौजूदगी, अभिषेक यादव ने निभाई सक्रिय भूमिका,
1 min readबाड़ी, धौलपुर
नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित कांग्रेस सेवादल के कार्यक्रम में धौलपुर जिले के कांग्रेस सेवादल जिला महासचिव एवं युवा नेता अभिषेक यादव ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए जिले की युवा शक्ति का प्रभावी प्रतिनिधित्व किया। कार्यक्रम में उनकी सक्रिय मौजूदगी ने धौलपुर के कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया।
कार्यक्रम में कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी., राजस्थान कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष हेमसिंह शेखावत तथा यंग ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश बिश्नोई के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सेवादल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने, लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। जिला महासचिव कांग्रेस
अभिषेक यादव ने कहा कि कांग्रेस सेवादल हमेशा संविधान, लोकतंत्र और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए अग्रिम पंक्ति में खड़ा रहा है। उन्होंने कहा कि धौलपुर जिले का युवा संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करता रहेगा।
कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अभिषेक यादव की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि धौलपुर जिले की युवा टीम लगातार प्रदेश स्तर पर अपनी प्रभावी उपस्थिति दर्ज करा रही है। इससे जिले के कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है तथा भविष्य में भी संगठनात्मक गतिविधियों में इसी तरह सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दोहराया गया।
विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

