पेपर लीक व छात्र दमन के खिलाफ कांग्रेस की हुंकार, निकाला कैंडल मार्च
1 min readपेपर लीक व छात्र दमन के खिलाफ कांग्रेस की हुंकार, निकाला कैंडल मार्च
लोकतांत्रिक आवाज़ को कुचलना सरकार की तानाशाही का प्रमाण : अभिषेक सिंह राणा
सुल्तानपुर।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट एवं सीबीएसई परीक्षा में बार-बार हुए पेपर लीक के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज तथा विपक्षी नेताओं के साथ हुए दुर्व्यवहार के विरोध में शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने कैंडल मार्च निकाला। कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा व शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शकील अंसारी ने किया। कैंडल मार्च की शुरुआत कांग्रेस कार्यालय से हुई। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी हाथों में मोमबत्तियां लेकर लाल डिग्गी चौराहा, सुपर मार्केट, डाकखाना चौराहा, कलेक्ट्रेट व विकास भवन के सामने से होते हुए अंबेडकर पार्क पहुंचे। जहां दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों में प्रदर्शन के दौरान घायल हुए छात्र-युवाओं के शीघ्र स्वस्थ होने तथा दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना करते हुए कैंडल जलाकर विरोध दर्ज कराया गया। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि देश का युवा अपने भविष्य की रक्षा के लिए शांतिपूर्ण तरीके से न्याय की मांग कर रहा है, लेकिन भाजपा सरकार उसकी आवाज़ को लाठी और दमन के बल पर दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि नीट और सीबीएसई जैसी महत्वपूर्ण परीक्षाओं में बार-बार पेपर लीक होना करोड़ों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है, फिर भी सरकार दोषियों पर कठोर कार्रवाई करने के बजाय छात्रों पर लाठियां बरसा रही है। यह लोकतंत्र नहीं, बल्कि तानाशाही का सबसे शर्मनाक चेहरा है। उन्होंने कहा कि देशभर में कांग्रेस पार्टी और छात्र-युवाओं के लगातार आंदोलन के आगे केंद्र सरकार को आखिरकार झुकना पड़ा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा इस बात का प्रमाण है कि युवाओं की लोकतांत्रिक आवाज़ को अधिक समय तक दबाया नहीं जा सकता। यह छात्रों और युवाओं के संघर्ष की बड़ी जीत है, लेकिन कांग्रेस का आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक पेपर लीक के दोषियों पर कठोर कार्रवाई, परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और युवाओं को न्याय नहीं मिल जाता। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ किया गया दुर्व्यवहार, सांसद प्रियंका गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तथा उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के साथ अभद्र व्यवहार इस बात का प्रमाण है कि सरकार लोकतांत्रिक विरोध से घबरा चुकी है। कांग्रेस पार्टी इस दमनकारी नीति के खिलाफ संघर्ष जारी रखेगी और देश के युवाओं की आवाज़ को हर मंच पर बुलंद करेगी। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शकील अंसारी ने कहा कि सरकार छात्रों को न्याय देने के बजाय उनकी आवाज़ दबाने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस पार्टी युवाओं के साथ मजबूती से खड़ी है और पेपर लीक के दोषियों पर कठोर कार्रवाई तथा छात्रों को न्याय मिलने तक अपना संघर्ष जारी रखेगी। इस मौके पर वरिष्ठ नेता हरीश त्रिपाठी, अनिल सिंह, फिरोज अहमद, ओम प्रकाश दुबे,रामकिशोर, रणजीत सिंह सलूजा, दयाशंकर दुबे, आवेश अहमद, ममनून आलम, मनोज शुक्ला,राहुल मिश्रा, विवेक श्रीवास्तव, इंद्रकेश शर्मा, नरेश चंद्र उपाध्याय, अरविंद सिंह बबलू, इमरान अहमद, रविकांत त्रिपाठी, विजयपाल, हमीद राईनी, दिनेश तिवारी, विवेक सिंह रफ्तार, मोहसिन सलीम, जमीदार यादव, अरुण त्रिपाठी, अतहर नवाब, अतीक अहमद, कौशल कुमार श्रीवास्तव, लाल पद्माकर सिंह, नंदलाल मोर्य,उस्मान खान, इकराम खान, जनेश्वर उपाध्याय, जनार्दन शुक्ला, राम भुवाल विश्वकर्मा, सलाहुद्दीन हाशमी, पवन सिंह, अखंड मिश्रा, सारिक अल्वी, जाकिर हसन,आशीष सोनी, राजेश सिंह रेहान, अतुल, अमोल बाजपेयी,जिगर पाठक, फरहा, रघुवीर सिंह, विनय वर्मा, गुड्डू जायसवाल, अनवर अंसारी,सुरेश चंद्र मिश्र, हाफिज जहाँगीर, हौशिला भीम,बाबुल खान, शीतला साहू,संतोष कुमार सिंह, अभिषेक सिंह आदि लोग शामिल रहे।

