July 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

धरती माँ के नाम मनाया जन्मोत्सव, वृक्षारोपण कर दिया हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

1 min read
Spread the love

परसपुर, गोंडा।

ज्ञानसेतु भारत परिषद के तत्वावधान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला शारीरिक शिक्षण प्रमुख प्रदीप पांडेय एवं हरिओम पांडेय ‘रमन’ के जन्मदिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जन्मदिवस को प्रकृति संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन और सामाजिक उत्तरदायित्व से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम को श्रीरामचरितमानस भवन, अयोध्या के पूज्य आचार्य पद्मनाभ दास जी महाराज का सान्निध्य एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज कुमार तिवारी एवं देवेंद्र पांडेय ‘राजन’ ने की। इस अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, गोंडा के विभाग संयोजक आदर्श तिवारी ‘आजाद’ ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण की रक्षा का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी नैतिक जिम्मेदारी का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने जन्मदिवस जैसे विशेष अवसरों को वृक्षारोपण एवं समाजोपयोगी कार्यों से जोड़े तो पर्यावरण संरक्षण के साथ सेवा और संस्कार की भावना भी सशक्त होगी। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ परसपुर के रजनीश मिश्रा, जग्गू पांडेय, प्रधान पांडेय सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *