July 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

तरबगंज में समाधान दिवस फेल: 8 शिकायतें, जीरो निस्तारण”

1 min read
Spread the love

गोण्डा।

तरबगंज थाना परिसर में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में कुल 8 शिकायतें प्राप्त हुईं। खास बात यह रही कि सभी शिकायतें जमीनी विवाद से जुड़ी थीं, लेकिन मौके पर एक भी मामले का निस्तारण नहीं हो सका।
समाधान दिवस की अध्यक्षता तहसीलदार आशुतोष पाण्डेय ने की। फरियादियों की शिकायतें तहसीलदार और कोतवाल श्रीधर पाठक ने सुनीं। थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पूरे मोहन निवासी सावित्री पत्नी मुंशीलाल ने आबादी की भूमि पर विवाद, लक्ष्मणपुर निवासी शंकर गोपाल ने जमीन पर अवैध अतिक्रमण, रामपुर टेगरहा निवासी राम सबेरे ने चकमार्ग पर अवैध कब्जा और बकियापुर निवासी ताज मोहम्मद ने जमीनी विवाद को लेकर मारपीट का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई।
तहसीलदार आशुतोष पाण्डेय ने बताया कि सभी शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित आरआई और हल्का लेखपाल को जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।
इस मौके पर आरआई सुनील चंद्र पाण्डेय, लेखपाल विजय प्रकाश पाण्डेय, उप निरीक्षक सुनील कुमार सिंह, सतीश मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *