June 26, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

किसान के खेत मे अवैध खनन पीड़ित ने जिला अधिकारी से लगाया न्याय की गुहार

1 min read
Spread the love

बालू माफियाओं का आतंक, किसान के खेत में अवैध खनन, पीड़ित ने जिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार
बांदा।

गिरवां थाना क्षेत्र अंतर्गत जरर खदान में कथित रूप से अवैध खनन का मामला सामने आया है। आरोप है कि खदान संचालक राजीव द्विवेदी के द्वारा बिना अनुमति किसान के खेत में बालू खनन कराया जा रहा है। पीड़ित किसान का कहना है कि उसकी जमीन में जबरन खुदाई कर दी गई, जिससे उसे भारी नुकसान हुआ है।
किसान ने आरोप लगाया कि जब उसने अवैध खनन का विरोध किया तो उसे दबाव में लेने और धमकी देने का प्रयास किया गया। पीड़ित का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी अवैध गतिविधियों पर रोक नहीं लग पा रही है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी है।
ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में नियमों को ताक पर रखकर खनन किया जा रहा है और जिम्मेदार अधिकारी इस मामले में प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। पीड़ित किसान ने जिलाधिकारी बांदा से मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और न्याय दिलाने की मांग की है।
वहीं इस पूरे मामले को लेकर खनन विभाग की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और अवैध खनन पर कब तक लगाम लगती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *