August 5, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

गैस सिलेंडर की पाइप में लीकेज से लगी आग,पति-पत्नी गंभीर रूप से झुलसे,

1 min read
Spread the love

धौलपुर राजस्थान।
गैस सिलेंडर की पाइप में लीकेज से लगी आग,

पति-पत्नी गंभीर रूप से झुलसे,

बाड़ी, धौलपुर
उपखंड के सहेड़ी गांव में गुरुवार दोपहर गैस सिलेंडर की पाइप में लीकेज के कारण आग लगने से पति-पत्नी गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल धौलपुर रेफर किया गया है।जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 2 बजे खुशबू रसोई में चाय बना रही थीं। इसी दौरान गैस रिसाव होने से रसोई में गैस भर गई। लाइटर जलाते ही आग भड़क उठी और खुशबू उसकी चपेट में आ गईं। शोर सुनकर उन्हें बचाने पहुंचे पति सत्येंद्र पुत्र सोनाराम धोबी भी आग की लपटों में घिरकर झुलस गए।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाकर दोनों घायलों को बाड़ी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में धौलपुर रेफर कर दिया गया। दोनों का बर्न वार्ड में उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों गंभीर रूप से झुलसे हैं, जबकि खुशबू की हालत अधिक नाजुक बताई जा रही है।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *