June 20, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस सप्ताह का शुभारंभ, जिलेभर में होंगे जनजागरूकता कार्यक्रम

1 min read
Spread the love


धौलपुर,

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के निर्देशानुसार 17 जून से 26 जून 2026 तक आयोजित किए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस सप्ताह का बुधवार को जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी की अध्यक्षता में शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर नशा मुक्ति अभियान के पोस्टर एवं बैनर का विमोचन कर जिलेभर में व्यापक जनजागरूकता गतिविधियों के संचालन की शुरुआत की गई। जिला कलक्टर ने विभिन्न विभागों के समन्वय से नशे के दुष्प्रभावों एवं मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के खिलाफ जनजागरूकता बढ़ाने हेतु विविध कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे की लत से बचाने तथा समाज में स्वस्थ एवं सकारात्मक वातावरण के निर्माण के लिए जनभागीदारी आवश्यक है।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक श्री देवेन्द्र सिंह जांगल ने बताया कि नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 17 से 26 जून तक जिले में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम, रैलियां, शपथ ग्रहण, संगोष्ठियां एवं जनसंपर्क गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य आमजन, विशेषकर युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक कर नशामुक्त समाज के निर्माण में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करना है।
कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद बी आर जाट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *