June 21, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

बाड़ी में कांग्रेस का ओबीसी शक्ति प्रदर्शन, सामाजिक न्याय और संगठन विस्तार पर हुआ मंथन,

1 min read
Spread the love

बाड़ी, धौलपुर
धौलपुर जिले के बाड़ी स्थित कन्हैया रिसोर्ट में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के तत्वावधान में जिला स्तरीय ओबीसी प्रकोष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में सामाजिक न्याय, ओबीसी सशक्तिकरण, राजनीतिक भागीदारी, शिक्षा, रोजगार और संगठन विस्तार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक चर्चा हुई।
कार्यक्रम में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष हरसहाय यादव मुख्य अतिथि रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता ओबीसी प्रकोष्ठ धौलपुर के जिलाध्यक्ष सोनू यादव ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में अजीत सिंह महुआ (भरतपुर संभाग प्रभारी, ओबीसी प्रकोष्ठ), राम प्रकाश गुर्जर (प्रदेश उपाध्यक्ष, ओबीसी प्रकोष्ठ, राजस्थान) एवं संजीव चौधरी (जिलाध्यक्ष, ओबीसी प्रकोष्ठ, कांग्रेस, भरतपुर) उपस्थित रहे।
सम्मेलन में वक्ताओं ने कहा कि ओबीसी समाज देश और प्रदेश की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके बावजूद समाज के समक्ष मौजूद चुनौतियों, शिक्षा और रोजगार में अवसरों तथा राजनीतिक भागीदारी के मुद्दों पर गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी हमेशा पिछड़े, वंचित और शोषित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी संघर्ष जारी रहेगा।
सम्मेलन में मौजूद नेताओं ने संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने और ओबीसी समाज की आवाज को और अधिक प्रभावी ढंग से उठाने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम में बसेड़ी विधायक एवं धौलपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय कुमार जाटव, बाड़ी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक प्रत्याशी प्रशांत परमार, पूर्व प्रधान लाखन सिंह गुर्जर, पीसीसी सचिव अमित मुद्गल, आदिवासी प्रकोष्ठ अध्यक्ष रामलखन मीणा, सेवादल अध्यक्ष श्रीमती समृद्धि दीक्षित, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष रामेंद्र मीणा, ब्लॉक अध्यक्ष शिबू लोदा, कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष अभिषेक यादव, विनेश सेन, नरेंद्र यादव, दीपक पाराशर, प्रदीप अवस्थी, हैदर खान, जीतू बिटोलिया, ओबीसी उपाध्यक्ष, ओबीसी ब्लॉक अध्यक्ष दीनदयाल, शिव हरे, उमर फारूक, ब्लॉक अध्यक्ष फरहाद खान, राजेश कुशवाह, लोकेंद्र कंडेरा, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सम्मेलन के समापन अवसर पर नेताओं ने एक स्वर में कहा कि कांग्रेस पार्टी सामाजिक न्याय, समान प्रतिनिधित्व और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के अपने संकल्प पर दृढ़ता से कायम है। साथ ही ओबीसी समाज की राजनीतिक, सामाजिक एवं आर्थिक भागीदारी को मजबूत करने के लिए संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने पर जोर दिया गया।

हरसहाय यादव, प्रदेश अध्यक्ष, ओबीसी प्रकोष्ठ, राजस्थान कांग्रेस ने कहा
“कांग्रेस पार्टी ने हमेशा ओबीसी समाज के सम्मान और अधिकारों की रक्षा की है। हमारा उद्देश्य समाज के युवाओं को शिक्षा, रोजगार और राजनीतिक प्रतिनिधित्व में अधिक अवसर दिलाना है। सामाजिक न्याय हमारी विचारधारा का मूल आधार है।”

संजय कुमार जाटव, विधायक बसेड़ी एवं जिलाध्यक्ष, कांग्रेस धौलपुर
“धौलपुर जिले में कांग्रेस संगठन लगातार मजबूत हो रहा है। ओबीसी समाज सहित सभी वर्गों को साथ लेकर सामाजिक न्याय और विकास की लड़ाई लड़ी जाएगी।

बाड़ी में आयोजित कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ का यह सम्मेलन केवल एक संगठनात्मक बैठक नहीं बल्कि ओबीसी समाज के बीच कांग्रेस की सक्रियता, सामाजिक न्याय के मुद्दों और आगामी राजनीतिक रणनीति का बड़ा संदेश माना जा रहा है। बड़ी संख्या में नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने इसे जिले के महत्वपूर्ण राजनीतिक आयोजनों में शामिल कर दिया।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *