June 21, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

प्रदेश समागम के दूसरे दिन अनुदेशकों ने किया रक्तदान,मुख्य अतिथि विनय कटियार बोले रक्तदान है महादान

1 min read
Spread the love

अयोध्या।

जनपद के दर्शन नगर स्थित होटल परमेश्वर पैलेस में परिषदीय अनुदेशक कल्याण एसोसिएशन के दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय समागम के दूसरे दिन रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। अमर उजाला फाउंडेशन और रामकृष्ण सेवा फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित इस शिविर में 19 अनुदेशकों ने रक्तदान कर समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
रक्तदान शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व सांसद विनय कटियार ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है, जो किसी का जीवन बचाने के साथ-साथ रक्तदाता को शारीरिक रूप से स्वस्थ भी रखता है। उन्होंने रक्तदान कर रहे अंशकालिक अनुदेशकों की सराहना करते हुए कहा कि सभी को बढ़-चढ़कर रक्तदान करना चाहिए।

अनुदेशक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम सिंह ने शिविर में सबसे पहले रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि अनुदेशक परिषदीय विद्यालयों में पठन-पाठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ-साथ रक्तदान कर अपने सामाजिक दायित्वों का भी निर्वहन कर रहे हैं।
प्रदेश अध्यक्ष विक्रम सिंह के अतिरिक्त, प्रदेश उपाध्यक्ष अमिताभ वर्मा, अनुदेशक संघ अयोध्या के जिलाध्यक्ष पुनीत यादव, महामंत्री अतुल वर्मा, संदीप पाल, बुद्ध प्रिय अंबेश, गौतम यादव, अमित उपाध्याय, सुमित ज्ञान वर्मा, भानु प्रताप सिंह, कुलदीप गौतम, दीपक कुमार, पंकज कुमार, अवधेश कुमार, राजेंद्र मौर्य, गौतम गुप्ता, सूरज वर्मा, अभिषेक अग्रवाल और आर जे प्रजापति सहित कुल 19 अनुदेशकों ने रक्तदान किया।
रक्तदान शिविर के बाद, अनुदेशकों के प्रदेश स्तरीय समागम के दूसरे दिन की कार्यशाला दोपहर 3 बजे समाप्त हुई।

मीडिया प्रभारी वकार अहमद ने बताया कि समागम के अंतिम दिन प्रदेश अध्यक्ष विक्रम सिंह के नेतृत्व में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा कर रणनीति बनाई गई। इनमें नियमितीकरण,अनुदेशकों को लंबित 9 लाख रुपये के एरियर का भुगतान, 12 महीने का मानदेय, ऑटो रिन्युअल, महिलाओं के लिए सीसीएल (चाइल्ड केयर लीव), 14 आकस्मिक अवकाश, मेडिकल छुट्टी, सेवानिवृत्ति की उम्र 62 वर्ष जैसे प्रमुख मुद्दे शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *