June 14, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

जनकल्याण शिविर एवं मेला का शुभारंभ, महिलाओं को वितरित किए गए प्रिंटर व ड्रेस

1 min read
Spread the love

हैरिंग्टनगंज ब्लॉक सभागार में जनकल्याण शिविर एवं मेला का शुभारंभ, महिलाओं को वितरित किए गए प्रिंटर व ड्रेस

हैरिंग्टनगंज अयोध्या

जनपद के विकासखंड हैरिंग्टनगंज के ब्लॉक सभागार में रविवार को स्वच्छ भारत मिशन जन-जागरूकता अभियान एवं लघु सिंचाई विभाग के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर एवं मेले का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम 14 से 16 जून 2026 तक प्रतिदिन सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धर्मेंद्र सिंह उर्फ टिल्लू ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी आर.एन. भारती, एडीओ पंचायत अरविंद कुमार तथा बाल विकास परियोजना अधिकारी राजेश कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने मुख्य अतिथि का बुके एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टालों का निरीक्षण कर उनकी गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की।

अपने संबोधन में धर्मेंद्र सिंह ने महिलाओं और पुरुषों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने तथा स्वच्छता एवं जागरूकता अभियानों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन उमाशंकर यादव ने किया।

इस अवसर पर हैरिंग्टनगंज मंडल अध्यक्ष विजय प्रकाश चौरसिया, नितिन कुमार (बीसी), राजेश शर्मा (डब्ल्यूपी), अमित कसौधन, विजय कुमार, राजू यादव, पूजा मौर्य, हेमंत पाठक, गौतम वर्मा तथा धर्मेंद्र तिवारी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि द्वारा विद्युत सखी समूह की महिलाओं वंदना पांडेय, रेनू, सरिता उपाध्याय, सीमा, ममता एवं विमल को प्रिंटर वितरित किए गए। वहीं बीसी सखी समूह की ममता, किरण, आरती, पूनम और श्यामलाली को ड्रेस प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं ग्रामीणों ने सहभागिता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *