June 14, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

विकास खंड परिसर में जनकल्याण शिविर में गिनाई गईं सरकार की उपलब्धियां, योजनाओं की दी गई जानकारी

1 min read
Spread the love

मिल्कीपुर अयोध्या
जनपद के विकास खंड मिल्कीपुर मुख्यालय के सभागार में जनकल्याण शिविर एवं मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर सरकार की जनहितकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी लोगों को दी गई। शिविर का उद्घाटन भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने फीता काटकर किया।
उद्घाटन के बाद उन्होंने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया और वहां प्रदर्शित सामग्री, योजनाओं तथा उनसे मिलने वाले लाभों की जानकारी ली। अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं की पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए ऐसे शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। अपने संबोधन में उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव के संदर्भ में भी सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को जनता के बीच पहुंचाने की बात कही।
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी हरिश्चंद्र सिंह, एडीओ (एजी) राम शुभावन, मिल्कीपुर मंडल अध्यक्ष श्याम नारायण पाठक, कुचेरा मंडल अध्यक्ष संदीप कोरी, पंचायत सदस्य अशोक मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य बबलू पासी, अरुण गुप्ता, राजकुमार तिवारी, राजधार तिवारी, अशोक पांडे (मंडल मंत्री, कुचेरा), दुर्गेश कांत सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *