June 13, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

दो दिवसीय समागम में उठी नियमितीकरण की मांग

1 min read
Spread the love

अयोध्या में जुटे प्रदेश भर के अनुदेशक

दो दिवसीय समागम में उठी नियमितीकरण की मांग

अयोध्या। जिले के दर्शन नगर अचारी सगरा स्थित परमेश्वर पैलेस में प्रदेश परिषदीय अनुदेशक कल्याण एसोसिएशन उत्तर प्रदेश का दो दिवसीय समागम आयोजित किया जा रहा है। पहले दिन अनुदेशकों ने अपनी लंबी सेवाओं को देखते हुए नियमितीकरण की मांग उठाई तथा संगठन के विस्तार पर चर्चा हुई।

समागम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष विक्रम सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने अनुदेशकों के संगठन की मजबूती पर विशेष बल देते हुए सदस्यता अभियान चलाने की बात कही। कहा कि सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले में अनुदेशकों को मानदेय वृद्धि के रूप में 17,000 रुपये प्राप्त हुए हैं, तथा अवशेष राशि एरियर के रूप में भुगतान होगी। मीडिया प्रभारी वकार अहमद, विनोद यादव ने बताया कि समागम में अनुदेशकों से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई, जिसमें प्रदेश कार्यकारिणी की वर्तमान स्थिति की समीक्षा, जनपदवार संगठन विस्तार एवं उसकी वर्तमान स्थिति, मानदेय भुगतान, नवीनीकरण और विभागीय स्तर पर लंबित मांगों पर भी गहन चर्चा हुई। कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र कुमार (गाजीपुर) ने किया, जबकि अध्यक्षता अमिताभ वर्मा (अयोध्या) ने की।

अनुदेशक संघ के अयोध्या जिला अध्यक्ष पुनीत यादव ने बताया कि प्रभु श्री राम की नगरी में पूरे प्रदेश के अनुदेशकों का भव्य स्वागत किया गया। जिला महामंत्री अतुल वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि समागम के दूसरे दिन, 14 जून को विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर बड़ी संख्या में अनुदेशक रक्तदान कर जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध कराएंगे।

इस मौके पर रणधीर सिंह,शशांक शेखर तिवारी, रविन्द्र सिंह, शिव शर्मा, कुलदीप गौतम, अमित सिंह, महेंद्र यादव, नरेंद्र सिंह, बद्री विशाल, कुंवर विपिन सिंह,ज्योति गुप्ता, छाया अग्रवाल, अभय कनौजिया,सचिन तथा प्रदेश कार्यकारिणी से जुड़े अभिषेक राय, दिलीप सिंह, प्रदीप दुबे, सुशील पांडे, सुमित पाल, प्रतिमा, संगीता, प्रगति, सविता शर्मा, अलका रानी, रागनी सिंह, रणंजय सिंह, शिवेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार,भानु प्रताप सिंह, सुशील कुमार, मनोज कुमार,सुदर्शन, रविंद्र सिंह टीका,प्रमोद यादव, निलेश, राजेश यादव, ओम प्रकाश समेत सैकड़ो की संख्या में अनुदेशक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *