August 3, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सुबह पति का अंतिम संस्कार, शाम को पत्नी ने भी ली अंतिम विदाई; अटूट प्रेम की मिसाल बनी घटना

1 min read
Spread the love

 अयोध्या

जनपद के खंडासा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्रामसभा अटेसर के रेवली गांव में एक ऐसी भावुक घटना सामने आई जिसने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया।

ग्रामीणों के अनुसार गांव के बुजुर्ग निवासी भगवान तिवारी (लगभग 80 वर्ष) का कल 12 जून 2026 की सुबह निधन हो गया।

जहां पर सुबह करीब 11 बजे परिजनों और ग्रामीणों की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

परिवार अभी इस दुख से उबर भी नहीं पाया था कि शाम होते-होते उनकी पत्नी ने भी अंतिम सांस ले ली।

पति के निधन के कुछ ही घंटों बाद पत्नी के इस तरह दुनिया छोड़ जाने से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

ग्रामीणों का कहना है कि दोनों ने जीवन भर एक-दूसरे का साथ निभाया और जाते-जाते भी एक ही दिन इस संसार को अलविदा कह दिया।

क्षेत्र में लोग इस घटना को पति-पत्नी के अटूट प्रेम, समर्पण और जीवनभर के साथ की मिसाल के रूप में देख रहे हैं।

इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरा क्षेत्र शोकाकुल है।

परिजन, रिश्तेदार और ग्रामीण दोनों दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं तथा ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं कि दोनों को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

एक ही दिन पति-पत्नी की विदाई ने पूरे क्षेत्र को भावुक कर दिया और यह घटना लंबे समय तक लोगों के जेहन में बनी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *