सीएचसी को मिले नए अधीक्षक, डॉ. डी.एन. द्विवेदी ने संभाला कार्यभार, सफाई व्यवस्था पर जताई नाराजगी
1 min readहैरिंग्टनगंज सीएचसी को मिले नए अधीक्षक, डॉ. डी.एन. द्विवेदी ने संभाला कार्यभार, सफाई व्यवस्था पर जताई नाराजगी
हैरिंग्टनगंज
अयोध्या
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हैरिंग्टनगंज में नए अधीक्षक के रूप में डॉ. डी.एन. द्विवेदी ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इससे पूर्व वह जिला अयोध्या कारागार अस्पताल में अपनी सेवाएं दे रहे थे। कार्यभार संभालते ही उन्होंने अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में सफाई व्यवस्था संतोषजनक न मिलने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित वार्ड बॉय को कड़ी फटकार लगाते हुए निर्देश दिया कि एक सप्ताह के भीतर अस्पताल परिसर की सफाई व्यवस्था में सुधार दिखाई देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को स्वच्छ और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना प्राथमिकता होगी।
वहीं पर पत्रकारों के द्वारा निरीक्षण के बाद उनकी पहली प्राथमिकता के बारे में पूछे जाने पर डॉ. द्विवेदी ने कहा कि अस्पताल में विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त करना उनकी सर्वप्रथम प्राथमिकता होगी। उन्होंने बताया कि बिजली से संबंधित समस्याओं को जल्द दूर कराया जाएगा ताकि मरीजों और कर्मचारियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
उन्होंने अस्पताल के सभी कर्मचारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर अस्पताल के चिकित्सकों एवं कर्मचारियों ने माल्यार्पण कर तथा लड्डू खिलाकर उनका भव्य स्वागत किया। वहीं पर बताते चलें की कुछ वर्ष पूर्व इसी सीएचसी पर मौजूद रहे डी एन लापरवाही को देखते हुए जिले से संबंध किये गये थे। क्षेत्र में इस मामले को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है।
स्वागत करने वालों में डॉ. हरजीत यादव, डॉ. योगेश तिवारी, डॉ. सुशील, डॉ. अनिल, डॉ. विवेक कुमार गुप्ता, फार्मासिस्ट अश्वनी कुमार वर्मा, एएनएम कंचन, एएनएम सुशीला देवी, एएनएम अनिता, वार्ड बॉय नीरज कुमार, जितेंद्र कुमार, बाबूलाल सहित समस्त अस्पताल स्टाफ उपस्थित रहा।
