June 6, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

वृक्ष लगाओ, पर्यावरण बचाओ, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

1 min read
Spread the love

बांदा

विश्व पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को मजबूत करने के उद्देश्य से जनपद में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद, जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने पौधारोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण सबसे प्रभावी उपाय है। उन्होंने लोगों से अपील की कि केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उनकी देखभाल कर उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित करना भी सभी की जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक लोगों को वृक्ष लगाने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि आने वाली बरसात के मौसम में अपने घर, खेत, विद्यालय और सार्वजनिक स्थलों के आसपास पौधे लगाकर हर व्यक्ति पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है।
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने संदेश दिया कि “आओ जुड़ो और पर्यावरण बचाने के इस अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करो।” वृक्षारोपण को जन-आंदोलन बनाकर ही हरित और स्वच्छ भविष्य का निर्माण किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *