May 5, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

नवांगतुक चौकी प्रभारी के द्वारा कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए किया रुट मार्च

1 min read
Spread the love

रूट मार्च से मजबूत पुलिसिंग, आमजन में बढ़ा भरोसा
हैरिंग्टनगंज, अयोध्या
कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत बनाने के उद्देश्य से हैरिंग्टनगंज क्षेत्र में पुलिस द्वारा प्रभावी रूट मार्च किया गया। नव नियुक्त चौकी प्रभारी राणा दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में यह पैदल मार्च चौकी परिसर से ब्लॉक मोड़ तक निकाला गया, जिससे क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता स्पष्ट रूप से दिखाई दी।
रूट मार्च के दौरान पुलिस बल की मौजूदगी ने आम नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया, वहीं असामाजिक तत्वों में भय का माहौल भी उत्पन्न हुआ। इस तरह के नियमित या अचानक होने वाले मार्च से अपराधियों को स्पष्ट संदेश जाता है कि पुलिस हर समय सतर्क और मुस्तैद है।
इस पहल का एक महत्वपूर्ण पहलू पुलिस और जनता के बीच बेहतर संबंध स्थापित करना भी है। मार्च के दौरान महिलाएं, बुजुर्ग और आम नागरिक पुलिस को अपने बीच देखकर अधिक सुरक्षित महसूस करते हैं, जिससे विश्वास और सहयोग की भावना मजबूत होती है।
साथ ही, पुलिस टीम ने चौंक चौराहों व क्षेत्रों का निरीक्षण कर संभावित अपराध स्थलों का आंकलन किया, जिससे भविष्य में प्रभावी रणनीति बनाने में सहायता मिलेगी।
इस दौरान एसआई वीरेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल बृजभान सिंह, राजेश कुमार, अवनीश उपाध्याय सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। रूट मार्च को लेकर क्षेत्र में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिली और लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *