May 3, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

ट्रैक्टर खाई में पलटा, चालक की हुई दर्दनाक मौत, वही एक व्यक्ति गंभीर रूप से हुआ घायल

1 min read
Spread the love

तेरा ब गांव में ब्रेक फेल हो जाने से ट्रैक्टर खाई में पलटा, चालक की हुई दर्दनाक मौत, वही एक व्यक्ति गंभीर रूप से हुआ घायल

बांदा

अतर्रा में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां ब्रेक फेल होने से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में गिरकर पलट गया।
हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ बैठा दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना 03 मई 2026 को दोपहर करीब 1:30 बजे की है।
ट्रैक्टर पर दो लोग सवार थे और चालक स्वयं वाहन चला रहा था। अचानक ब्रेक फेल होने से ट्रैक्टर बेकाबू हो गया और सड़क से नीचे उतरकर खाई मे जा गिरा।
हादसा इतना भयावह था कि ट्रैक्टर चालक उसके नीचे दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से खराब और बिना फिटनेस वाले वाहनों की जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसे रोके जा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *