नाली सफाई के विवाद में महिला की पिटाई, दो भाइयों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज
1 min readअमानीगंज अयोध्या

खंडासा थाना क्षेत्र के रौतावां गांव में रविवार शाम नाली सफाई को लेकर उपजे विवाद में महिला की पिटाई किए जाने के आरोप में दो सगे भाइयों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव निवासी दुरपता ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि वह अपने घर के सामने नाली साफ कर रही थीं पटीदार बेचू व छोटेलाल ने नाली की सफाई करके गंदगी उनकी तरफ रख दिया उन्होंने जब इसका विरोध किया तो विपक्षीगण भद्दी-भद्दी गलियां देने लगे और गंदगी न हटाने की बात कहते हुए लात घूसों से मारा-पीटा। फावड़े से वार किया जिससे शरीर में चोट लग गई और रक्तस्राव होने लगा। विपक्षीगणों से उनकी पुरानी रंजिश है। प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
