April 27, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

टैक्ट्रर – ट्रॉली से टकराकर स्कॉर्पियो सवार 3 लोगों की मौत

1 min read
Spread the love

गोरखपुर

जिले के गोला थाना क्षेत्र में बेकाबू स्कॉर्पियो सड़क किनारे खड़ी गेहूं लदी ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। हादसा गोला थाना क्षेत्र में राम जानकी मार्ग पर रविवार रात करीब 11.30 बजे का बताया जा रहा है। स्कॉर्पियो सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से पीछे से टकराई। कार का अगला हिस्सा ट्रॉली में घुस गया। हादसे में स्कॉर्पियो का बोनट बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे के बाद चीख-पुकार सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। साथ ही तीनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया गया।
आगे बैठे दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पीछे बैठे घायल युवक ने एम्स गोरखपुर ले जाते समय दम तोड़ दिया।
बताया जा रहा है कि ट्रॉली पर सरकारी अनाज लदा था। टक्कर के बाद बोरे सड़क पर बिखर गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस को क्षतिग्रस्त वाहन से शवों को निकालने के लिए जेसीबी बुलानी पड़ी। तीनों मृतक रविवार शाम को एक साथ घर से घूमने निकले थे। बताया जा रहा है तीनों दूर के रिश्तेदार थे। पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेकर बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला गोला थाना क्षेत्र के रामजानकी महामार्ग पर भर्रोह का है।
गोला क्षेत्र के कोहड़ी बुजुर्ग गांव के रहने वाले कुणाल यादव (20) पुत्र देवेंद्र यादव, अमन उर्फ अजय यादव (21) पुत्र रविन्द्र यादव और अंकुर उर्फ प्रसून यादव (22) पुत्र दिनेश यादव रविवार शाम 6 बजे स्कॉर्पियो से घूमने एक साथ निकले थे। देर रात बड़हलगंज से गोला की तरफ लौटते समय स्कॉर्पियो अनियंत्रित हो गई। कार भर्रोह में गोला की ओर सड़क मार्ग पर खड़ी ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा ट्रॉली में जा घुसा और उसके परखच्चे उड़ गए।
हादसे में तीन युवकों की जान चली गई। पुलिस ने बताया कि दो ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि एक की एम्स
गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
घटना की
तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को खुलवाया तो चालक सीट पर बैठे कुणाल यादव और बगल की सीट पर बैठे अमन उर्फ अजय यादव की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।
पीछे बैठे अंकुर उर्फ प्रसून यादव गंभीर रूप से घायल थे। उन्हें तत्काल बड़हलगंज के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर एम्स गोरखपुर रेफर कर दिया गया।
एम्स पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया।

तीनों मृतक गोला थाना क्षेत्र के कोहड़ी बुजुर्ग गांव के निवासी थे। वे रविवार शाम करीब 6 बजे एक साथ घर से निकले थे। पुलिस ने कुणाल और अमन के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा है, जबकि अंकुर का पोस्टमार्टम एम्स में कराया जाएगा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो और ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है।
वाहनों को हटाने के लिए जेसीबी बुलानी पड़ी
मृतक कुणाल यादव इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रहा था। वह दो भाइयों में बड़ा था और उसके पिता वाहन चालक हैं। अमन उर्फ अजय तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था, जिसके पिता खेती-किसानी करते हैं।
अंकुर उर्फ प्रसून दो भाइयों में छोटा था और उसके पिता भी कृषि कार्य करते हैं। तीनों परिवारों की आर्थिक स्थिति सामान्य बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर गांव में शोक का माहौल है।
बताया गया है कि ट्रॉली पर सरकारी गेहूं लदा था। टक्कर के बाद गेहूं के बोरे सड़क पर बिखर गए। क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने के लिए पुलिस को जेसीबी
बुलानी पड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *