April 27, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा परिक्षार्थियों के लिए किया समुचित व्यवस्थाएं

1 min read
Spread the love

बांदा

अभाविप बाँदा द्वारा उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स की परीक्षा देने आए विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क रात्रि विश्राम एवं 47.4°C तापमान में शीतल जल की उपलब्धता परीक्षा केन्द्रों में सुनिश्चित की गई

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बाँदा द्वारा उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स की परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों के लिए निःशुल्क रात्रि विश्राम हेल्प डेस्क एवं परीक्षा केन्द्रों के बाहर शीतल जल की उपलब्धता सुनिश्चित की गई । छात्र नेता कार्तिकेय गुप्ता ( सह जिला संयोजक विद्यार्थी परिषद) ने जानकारी देते हुए कहा कि अभाविप बाँदा के स्टूडेंट्स फॉर सेवा ( एस. एफ. एस.) आयाम के माध्यम से 47.4 ॰C तापमान में परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा केन्द्रों में शीतल जल की व्यवस्था करने के साथ साथ रात्रि विश्राम एवं सहायता संवाद के माध्यम से परीक्षार्थियों की सहायता की गई । जहाँ इस तरह की भीषण गर्मी को देख कर लोग घरों के अंदर भागते है वही विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता छात्र की मदद के लिए आगे बढ़ते है । इस मौके में दिलीप यादव , शैलेंद्र दीक्षित , ओम सिंह , देवदत्त , युवराज सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *