April 27, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

धैर्य एकेडमी कोचिंग सेंटर द्वारा आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह

1 min read
Spread the love

बांदा

बांदा नगर के स्वराज कॉलोनी में धैर्य एकेडमी कोचिंग सेंटर द्वारा आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह कार्यक्रम में कक्षा 10वीं में जिला टॉप करने वाली छात्रा नैन्सी कश्यप व 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में जिले की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र छात्राओं को मुख्य अतिथि के रूप में पधारे लोकप्रिय सदर विधायक बांदा मा0 प्रकाश द्विवेदी जी द्वारा पुरस्कृत किया गया गया एवं बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गई

मुख्य अतिथि प्रकाश द्विवेदी जी सदर विधायक बांदा ने अपने संबोधन में कहा ये सिर्फ नंबर नहीं हैं, ये उन अनगिनत घंटों की मेहनत, संघर्ष और सपनों की चमक हैं, जो आज पूरे बांदा को गर्व से भर रहे हैं।बांदा आज सिर्फ खुश नहीं है — बांदा आज प्रेरित है,अगर इरादे मजबूत हों, तो हर मुकाम छोटा पड़ जाता है!! मुख्य अतिथि जी ने बच्चों के साथ _साथ सभी गुरुओं को भी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा यह आपके परिश्रम का ही फल है जो आज बच्चों ने इस मुकाम को हासिल किया

इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजन कर्ता धैर्य एकेडमी कोचिंग सेंटर शांतिनगर बांदा के विज्ञान टीचर अनिल कुमार ( अध्यापक), गणित के श्री लक्ष्मीनारायण जी ( अध्यापक), अंग्रेजी के ख़ान सर ( अध्यापक), भाजपा नेता देवेश कुमार मोनू जी, प्रतिनिधि रजत सेठ जी, भाजपा नेता पुष्कर द्विवेदी जी एवं समस्त छात्र- छात्राओ के अभिभावक उपस्थित रहे!!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *