March 23, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

प्रेम प्रसंग में पूर्व प्रधान को प्रेमिका ने फिल्मी स्टाइल में उतारा मौत के घाट

1 min read
Spread the love

प्रतापगढ़

जनपद का 2 बीवियां, 18 बच्चे, प्रेम प्रसंग में पूर्व प्रधान को प्रेमिका ने फिल्मी स्टाइल में उतारा मौत के घाट

मांधाता थाना क्षेत्र अंतर्गत मिश्रपुर के पूर्व प्रधान रहे गुलहसन की मौत पर हुए सनसनीखेज खुलासे से हड़कंप मच गया।

गुलहसन के 2 बीवियां हैं और दोनों से 9.9 बच्चे हैं, कुल मिलाकर 18 संतानों के पिता थे गुलहसन।

गांव की रहने वाली सुमन गौतम से भी मृतक का लंबे वक्त से चल रहा था प्रेम प्रसंग

नगर में बोरे में भरा शव जब मिला तो मामले की पुलिस ने जांच शुरू की।

जिसमें इस हत्याकांड की परत दर परत खुलती चली गई।

गुलहसन की हत्याकांड को अंजाम देने वाली सुमन गौतम उसके भाई अतुल गौतम एवं उसके दोस्त अरुण गौतम ने दिया था इस घटना को अंजाम।

घर बुलाकर खाना खिलाकर अपने कमरे में पूर्व प्रधान को सुला दिया, जिसके बाद लोहे की रॉड से हमला कर लाश को बोरे में भरकर नहर में फेंक दिया।

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *