March 23, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

अज्ञात चोरों के द्वारा विद्यालय प्रांगण में चोरी करने व अन्य घटना को अंज़ाम देने की कोशिश नाकाम

1 min read
Spread the love

रेवतीगंंज अयोध्या

जनपद के थाना इनायत नगर क्षेत्र अंतर्गत हैरिंग्टनगंज चौकी क्षेत्र के रेवतीगंज कल्पनगर स्थित गायत्री पब्लिक स्कूल में 22 और 23 मार्च की रात्रि लगभग 10:00 बजे इनायतनगर थाना अंतर्गत स्थित गायत्री पब्लिक स्कूल रेवतीगंज में चोरों द्वारा किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से किए गए के असफल प्रयास से इलाके में सनसनी फैल गई है। विद्यालय प्रबंधन तंत्र द्वारा पुलिस चौकी हैरिंग्टनगंज में तहरीर देकर बताया गया की कैंपस में उप प्रबंधक रमाशंकर शुक्ल मौजूद थे उसी दौरान रात लगभग 9:00 बजे विद्यालय की बाउंड्री फांद कर कुछ अज्ञात चोरों द्वारा मारुति वैगन आर, हुंडई i10 और टाटा मैजिक की चाबियों की चोरी की गई। इसकी जानकारी होते ही अन्य परिजनों के साथ सर्चिंग के दौरान ही कैंपस के अंदर खड़ी कार में पार्किंग लाइट जली। शक होने पर जब लोग कार की तरफ बढ़े तो वहीं पास में छिपा बैठा एक संदिग्ध व्यक्ति बाउंड्री बांधकर अंधेरे का लाभ उठाकर बगल में स्थित गोसाई बाबा स्थल की झाड़ियों में छिप गया। प्रबंधन तंत्र द्वारा तुरन्त फोन पर घटना की जानकारी पड़ोसियों रिश्तेदारों के साथ-साथ चौकी इंचार्ज हैरिंग्टनगंज और डायल 112 को दिया गया। उपस्थित लोगों ने चोर की घेरे बंदी कर पकड़ने की कोशिश की लेकिन अंधेरे का लाभ उठाकर वहां से भी भाग गया लेकिन इस दौरान विद्यालय प्रांगण में चोर का जूता, टी शर्ट और विद्यालय के बगल गोसाई बाबा के स्थान पर साइकिल मिली है। जिसको साक्ष्य के तौर पर चौकी इंचार्ज द्वारा घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान पेश भी किया गया। विद्यालय के उप प्रबंधक रमा शंकर शुक्ल ने बताया कि पूरी घटना को देखने के बाद स्पष्ट है कि कार चोरी के साथ साथ अपराधियों का इरादा किसी और बड़ी घटना को अंजाम देने का भी था। सूचना पर पहुंचे हैरिंग्टनगज चौकी प्रभारी आशीष सिंह व पुलिस बल के साथ विद्यालय का किया निरीक्षण प्रबंधक के द्वारा बताए गए स्थलों का किया जांच , प्रबंधक के द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

प्रबंध तंत्र के साथ साथ क्षेत्रवासियों ने पुलिस प्रशासन से शीघ्र घटना का पर्दाफाश कर कार्रवाई करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *