March 22, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

कर्मचारियों की कमी से जूझ रहा तहसील कादीपुर, लोग परेशान

1 min read
Spread the love


कादीपुर/सुलतानपुर
आजादी के 77 बर्ष बाद भी नहीं पूरा कर पा रहे कर्मचारियों की पूर्ति मामला तहसील से जुड़ा हुआ है जहां कर्मचारियों की समस्यायों से जूझ रहा है आपको बताते चलें कि कादीपुर तहसील में उपजिलाधिकारी से लेकर ग्राम पंचायत सचिवों लेखपाल तक की कमी है।एक नजर में समझाने का प्रयास करते हैं किस तरह कर्मचारियों की कमी को लेकर कई समस्याओं का सामना करना पड़ा रहा है। तहसील के अन्तर्गत आने वाले गांवो की कुल संख्या 376 हैं।और कुल ग्रामों में कुल 109 लेखपाल की तैनाती होनी चाहिए, लेकिन कुल लेखपाल की संख्या 46 जो मौजूदा समय में तैनात है, जिसमें 63 लेखपालों की कमी से जूझ रहा है। कानूनगो की कुल संख्या 11 होनी चाहिए, लेकिन 07 कानूनगो कार्यरत हैं, राजस्व निरीक्षक कार्यालय में 5 की संख्या के स्थान पर केवल 01 कार्यरत हैं जो फिड व कार्यालय दोनों कार्य को कर रहे हैं। दो नायब कादीपुर व दोस्तपुर के पास पेशकार नहीं है।अमीन पेशकार कार्य कर रहे हैं। और उपजिलाधिकारी न्यायिक अहलमद व स्टोनो नहीं व किसी अधिकारी के पास अरदली/ चपरासी नहीं है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश का कैसे जीरो टॉलरेंस नीति लागू कर पायेंगे।जब कर्मचारीयों की कमी के कारण जनता के कार्य को पूरा नहीं कर पा रहे हैं। और अधिकारियों के ऊपर अतिरिक्त भार देने से कर्मचारियों की मानसिक स्थिति तनाव के कारण डीप्रेशन व अनिद्रा थकान आदि से ग्रस्ति हो रहें हैं।

अजय त्रिपाठी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *