March 18, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा का अधिकारियों ने निरीक्षण किया

1 min read
Spread the love

मिल्कीपुर अयोध्या

शिक्षा क्षेत्र मिल्कीपुर के परिषदीय विद्यालयों में चल रही वार्षिक परीक्षाओं का अधिकारियों ने जायजा लिया। बुधवार को एडीओ पंचायत सुरेंद्र कुमार राव और खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार त्रिपाठी ने करमडांडा स्थित विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया।
सुबह 11 बजे एडीओ पंचायत सुरेंद्र कुमार राव, पूर्व माध्यमिक विद्यालय करमडांडा पहुंचे। उन्होंने कक्षा 6, 7 और 8 की परीक्षाओं का निरीक्षण किया, बच्चों की उत्तर पुस्तिकाएं और प्रश्न पत्र देखे। उन्होंने छात्रों को ईमानदारी से परीक्षा देने के निर्देश दिए। एडीओ पंचायत ने विद्यालय के भौतिक संसाधनों, स्मार्ट कक्ष, रसोई घर और मध्याह्न भोजन योजना में प्रयुक्त होने वाले तेल-मसालों का भी निरीक्षण किया और इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान विद्यालय में कुल 105 बच्चे परीक्षा देते हुए पाए गए, जिनमें 59 छात्र और 46 छात्राएं शामिल थीं।

दोपहर 1 बजे खंड शिक्षा अधिकारी मिल्कीपुर अजय कुमार त्रिपाठी इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय करमडांडा पहुंचे। उन्होंने विद्यालय में चल रही परीक्षा का निरीक्षण किया और उत्तर पुस्तिकाओं में लिखने के तरीकों पर आवश्यक सुझाव दिए। उन्होंने परीक्षा के दौरान बच्चों से कुछ सवाल भी पूछे। यहां पंजीकृत 136 बच्चों में से 123 बच्चे परीक्षा देते हुए मिले। खंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय के भौतिक संसाधनों का भी निरीक्षण किया।

औचक निरीक्षण के दौरान प्रभारी प्रधानाध्यापिका प्रतिमा रानी श्रीवास्तव, शिक्षिका वंदना श्रीवास्तव, कुमारी छाया, वकार अहमद, राजकुमार, दिनेश कुमार तिवारी, सचीपूर्णा सिंह, प्रीतू कुशवाहा, विभा जायसवाल, ममता यादव समेत कई अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *