March 18, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

स्मार्ट पुलिसिंग के तहत तकनीकी का बेहतरीन उपयोग, बाड़ी कस्बे के ऐतिहासिक बारह भाई मेले की निगरानी

1 min read
Spread the love

धौलपुर राजस्थान।
धौलपुर पुलिस भी कर रही है स्मार्ट पुलिसिंग के तहत तकनीकी का बेहतरीन उपयोग, बाड़ी कस्बे के ऐतिहासिक बारह भाई मेले में आसमान से भी रही पूरी निगरानी।

ड्रोन पेट्रोलिंग की सहायता से पुलिस मेले व इत्यादि भीड़भाड़ वाले आयोजनों, व्यस्ततम मार्गो आदि पर रखती है सतत निगरानी, साथ ही असामाजिक तत्वों पर होती है त्वरित कार्यवाही।

जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुचारू, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडीएफ मुख्यालय बाड़ी कमल कुमार जांगिड़ के सुपरविजन में धौलपुर पुलिस मेलें, त्योहारों सहित बड़े भीड़ भाड़ वाले आयोजनों में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के तकनीकी संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल कर रही है। कल बाड़ी कस्बे में लगे ऐतिहासिक बारह भाई मेले में थानाधिकारी देवेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में ड्रोन कैमरे से पूरी निगरानी रखी गई, करीब 170 वर्ष पुराने ऐतिहासिक मेले के सफल व शांतिपूर्ण आयोजन एवं बाड़ी कस्बे के यातायात को और व्यवस्थित व बेहतर करने के लिए पुलिस द्वारा ड्रोन तकनीक का भी उपयोग किया गया जिसके तहत कस्बे के प्रमुख चौराहा और मार्गो की डिजिटल मॉनिटरिंग ड्रोन कैमरे के माध्यम से की गई। ड्रोन कैमरे से निगरानी के दौरान बाड़ी कस्बे में मेले के दौरान निकलनी वाली शोभायात्रा के रुट से यातायात को अवरुद्ध करने वाली कुछ बाधाओं को भी हटाया गया, ठेल आदि को भी साइड में करवाया गया, दुकानों के सामने भीड़ हटवाई गई ताकि लोगों को सुखद व सुचारू मेले का आनंद मिल सका। इसके साथ ही ड्रोन कैमरे में में कुछ मकानों की छत पर निर्माण कार्य से शेष रहे कुछ ईंट पत्थरो केवल देखने पर थानाधिकारी देवेन्द्र शर्मा द्वारा ऐहतियात देखते हुए सभी छतों से हटवाए गये। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने बताया है हमारा लक्ष्य तकनीक के माध्यम से आमजन को सुरक्षित और इस प्रकार के आयोजनों को सुखद बनाना है। ड्रोन तकनीक हमारे लिए बहुत उपयोगी सिद्ध होगी, मेले, त्योहार, शोभायात्रा निकलने वाले क्षेत्रों में भी नजर रखना आसान होता है।

ब्यूरो विजय शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *