होली व रमजान त्योहार को लेकर कूरेभार थाना प्रांगण में पीस कमेटी की बैठक संपन्न
1 min readकूरेभार सुल्तानपुर

कूरेभार थाना प्रांगण में थाना प्रभारी संदीप तिवारी की अध्यक्षता में थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न
कूरेभार थाना प्रांगण में होली और रमजान के मद्देनज़र शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष संदीप तिवारी ने की, जिसमें क्षेत्र के प्रधान, धर्मगुरु, व्यापारी प्रतिनिधि और संभ्रांत नागरिक व पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।
अधिकारियों ने कहा कि त्योहार आपसी भाईचारे का संदेश देते हैं, इसलिए किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट साझा न करें। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा तथा मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी।
बैठक में जुलूस मार्ग, नमाज के समय और होलिका दहन स्थलों को लेकर समन्वय बनाने पर सहमति बनी। उपस्थित लोगों ने प्रशासन को सहयोग का भरोसा दिलाया और क्षेत्र में शांति बनाए रखने का संकल्प लिया।
