March 1, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

विश्वविद्यालय के वित्त नियंत्रक अपने ऑफिस में ताला,कर्मियों को नहीं मिला वेतन त्योहार हुआ फीका

1 min read
Spread the love


विश्वविद्यालय के वित्त नियंत्रक अपने ऑफिस में ताला बंद कर फरार

मुख्यमंत्री के आदेशों की उड़ी धज्जिया

विश्वविद्यालय कर्मियों को नहीं मिला वेतन

मिल्कीपुर अयोध्या
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज में कार्यरत अधिकारियों कर्मचारियों की होली से पहले वेतन मिलने की उम्मीद पर एक बार फिर पानी फिर गया है। उन्हें बीते जनवरी माहका बकाया वेतन भुगतान मिलने की तो बात दूर फरवरी माह का भी वेतन नसीब नहीं हो सका है। जिसके चलते अब उनके होली त्यौहार की खुशियां मायूसी में बदल गई हैं। प्रदेश के कर्मचारियों को 28 फरवरी तक वेतन भुगतान हर हाल में कर दिए जाने संबंधी आदेश की भी वित्त नियंत्रक नीरज श्रीवास्तव ने खुलेआम धज्जियां उड़ा दी हैं और वह 28 फरवरी को अपने ऑफिस कार्यालय से गायब रहे तथा उनके कार्यालय में ताला बंद रहा। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज में कार्यरत लगभग 2 हजार कार्मिकों के अबकी बार की होली वित्त नियंत्रक सहित जिम्मेदार लोगों के मनमानी की बलि चढ़ गई है। विश्वविद्यालय के एक जिम्मेदार कर्मचारियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि जब से विश्वविद्यालय में नीरज श्रीवास्तव की कंट्रोलर के रूप में तैनाती हुई है तब से विश्वविद्यालय कर्मियों को नियमित रूप से वेतन भुगतान नहीं हो पा रहा है। .जिसका परिणाम है कि कर्मचारियों के बच्चों की शिक्षा दीक्षा से लेकर घर की रसोई तक सुव्यवस्थित नहीं चल पा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *