March 1, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

कलेक्ट्रेट सभागार में महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत कार्यक्रम, उज्जवला से बना ऊर्जावान

1 min read
Spread the love

बांदा

उत्तर प्रदेश सरकार के मा0 मंत्री औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, निवेश प्रोत्साहन विभाग/प्रभारी मंत्री जनपद बाॅदा श्री नन्द गोपाल गुप्ता (नन्दी जी) की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में महिला सशक्तिकरण अभियान के अन्तर्गत उज्जवला से बना ऊर्जावान 1500 करोड की धनराशि से उत्तर प्रदेश के 1 करोड 86 लाख उज्जवला परिवारों को रसोंई गैस सिलेण्डर रिफिल सब्सिडी का वितरण लखनऊ में मा0 मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। जनपद में आयोजित कार्यक्रम में मा0 मंत्री औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, निवेश प्रोत्साहन विभाग/प्रभारी मंत्री जनपद बाॅदा श्री नन्द गोपाल गुप्ता (नन्दी जी) ने कहा कि मुफ्त गैस सिलेण्डर महिलाओं को धुयें में खाना बनाने से बचाव हेतु दिलाया जा रहा है, जिससे कि उन्हें अब किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसी क्रम में जनपद बाॅदा के 1 लाख 86 हजार लाभार्थियों को लगभग 16 करोड 46 लाख की धनराशि उनके खाते में भेजी गयी है। उन्होंने कहा कि यह योजना वर्ष 2022 से महिलाओं हेतु संचालित की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *