February 26, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

टी ई टी अनिवार्यता को लेकर मार्च के तृतीय सप्ताह में दिल्ली कूच करेंगे शिक्षक

1 min read
Spread the love

बांदा

टी ई टी अनिवार्यता को लेकर मार्च के तृतीय सप्ताह में दिल्ली कूच करेंगे शिक्षक,प्रधानमंत्री को संबोधित सौंपा जाएगा ज्ञापन

उपजिलाधिकारी पैलानी की कार्यवाही से भड़का शिक्षक संघ,जिलाधिकारी कार्यालय में धरना देकर जिला निर्वाचन अधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंप कार्यवाही की मांग की

सम्बंधित अधिकारी के विरुद्ध कार्यवाही नहीं होने पर 28 फरवरी को उपजिलाधिकारी पैलानी के कार्यालय पर देंगे धरना

तथा संगठन की मांगों को अनसुना किए जाने पर blo ड्यूटी,SIR कार्य और बोर्ड परीक्षा ड्यूटी का कर सकते है बहिष्कार.

भारत निर्वाचन आयोग सहित सभी को लिखा पत्र

टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बांदा के जिलाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी और जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र मिश्रा की अगुवाई में हजारों की संख्या में शिक्षकों ने सिटी मैजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय सचिव आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि बीस पच्चीस वर्ष सेवाएं दे चुके बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों को नौकरी पर बने रहने और पदोन्नति के लिए टेट अनिवार्य कर दिया है।माननीय सुप्रीम कोर्ट के इस निर्णय से लाखों शिक्षकों की नौकरी पर संकट खड़ा हो गया है।जिला मंत्री प्रजीत सिंह ने बताया कि जिस समय सरकार को लाखों शिक्षकों के परिवार के साथ खड़ा होना चाहिए था,अध्यादेश लाकर वास्तविकता का साथ देना चाहिए था ऐसे समय में सरकार की संवेदनहीनता और गैर जिम्मेदाराना जवाबों से शिक्षक आहत है।आज उसी प्रकरण को लेकर शिक्षक अब एकजुट होकर संघर्ष कर रहे है ,आज जी आई सी मैदान में धरना दे कर पैदल मार्च करते हुए हजारों की संख्या में शिक्षकों द्वारा नारे लगाते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे तथा प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंप गया।

जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र मिश्रा जिला मंत्री आदित्य प्रकाश द्विवेदी तथा महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष सुधा राजपूत ने कहा कि इसके बाद भी यदि सरकार इस मुद्दे अपना पक्ष शिक्षकों के साथ मजबूती से खड़ा नहीं करती है और समस्या का शीघ्र समाधान नहीं निकालती है तो आवश्यकता पड़ने पर मार्च में दिल्ली में विशाल रैली आयोजित की जाएगी।सफलता प्राप्त होने तक संघर्ष जारी रहेगा।

वही उपजिलाधिकारी पैलानी द्वारा एक शिक्षक बीएलओ को जेल भेजे जाने पर उत्तर प्रदेशीय शिक्षक संघ द्वारा आक्रोश व्यक्त करते हुए संघर्ष की चेतावनी देते हुए जिलाधिकारी कार्यालय में धरना देकर ज्ञापन प्रदान किया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार सौरभ द्विवेदी जो कि तिंदवारी ब्लॉक के 152 भाग संख्या के blo है,18 फरवरी को उपजिलाधिकारी पैलानी द्वारा कार्य संतोषजनक न होने के कारण वेतन रोकने का आदेश निर्गत कर दिया गया।संबंधित बी एल ओ द्वारा कार्य संतोष जनक करने के उपरांत दिनांक 24 फरवरी को अपने अवरुद्ध वेतन आदेश को निरस्त करने का अनुरोध लेकर उपजिलाधिकारी पैलानी कार्यालय गया..जहां उसने अनुरोध किया किंतु उप जिलाधिकारी अंकित वर्मा द्वारा न केवल उसको अपमानित किया अपितु रात में ही बिना सम्बंधित विभाग कोसूचना दिए जेल भेज दिया।जो कि सरासर शिक्षकों का अपमान है और बीएलओ का काम करने वाले शिक्षकों के सामने उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया।इसी से आहत होकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने आरपार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है।28 तारीख को उपजिलाधिकारी पैलानी के कार्यालय में साढ़े तीन से साढ़े चार बजे तक सांकेतिक धरना दिया जाएगा और उसके बाद भी यदि संबंधित अधिकारी पर कोई कार्यवाही नहीं होती तो SIR ,blo, तथा बोर्ड परीक्षाओं की ड्यूटी का बहिष्कार किया जाएगा।जिसका सम्पूर्ण उत्तरदायित्व जिला प्रशासन का होगा।। ज्ञापन के कार्यक्रम में भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।।ज्ञापन कार्यक्रम में संगठनों के सभी ब्लॉक अध्यक्ष मंत्री ,जनपदीय पदाधिकारी , महिला पदाधिकारी के साथ ब्लॉक,तहसील व जनपद तक के समस्त पदाधिकारी सहित हजारों की संख्या में शिक्षक शिक्षिका उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *