खेलों से बढ़ता है आपसी भाईचारा :- रिशेष प्रकाश सिन्हा
1 min readमिल्कीपुर अयोध्या।
मिल्कीपुर विकासखंड के सोधिहांवा ग्राम पंचायत में चल रही एकता कप क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में करमडांडा की टीम ने जगह बना ली है। मंगलवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में करमडांडा ने गोठवारा को हराकर यह उपलब्धि हासिल की। इस मैच में करमडांडा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की और फाइनल में अपनी सीट पक्की कर ली।
प्रतियोगिता के आयोजक बंटी श्रीवास्तव ने बताया कि एकता कप क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ मिल्कीपुर के पूर्ति अधिकारी रिशेष प्रकाश सिन्हा ने किया था। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन भी किया था। उन्होंने ऐसे खेल आयोजनों की सराहना करते हुए कहा कि खेलों से अच्छे स्वास्थ्य के साथ-साथ आपसी भाईचारा भी बढ़ता है।प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बुधवार को मसौधा और पुरैनी (देवरिया) के बीच होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले की विजेता टीम से होगा।
एकता कप क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि गोरखनाथ बाबा होंगे। वे विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कार और ट्रॉफी प्रदान करेंगे।


