जनसुनवाई मे आए 32 प्रकरण ,19 को मौके पर हुआ समाधान, शिविर में गैर उपभोक्ताओं से की कनेक्शन लेने की अपील।
1 min readधौलपुर राजस्थान।

डिस्कॉम XEN की जनसुनवाई मे आए 32 प्रकरण ,19 को मौके पर हुआ समाधान, शिविर में गैर उपभोक्ताओं से की कनेक्शन लेने की अपील।
धौलपुर
जयपुर डिस्कॉम के XEN विवेक शर्मा ने मचकुंड रोड धौलपुर कार्यालय पर जनसुनवाई की जिसमें बिजली से संबंधित 32 प्रकरण सामने आए।12 उपभोक्ता ऐसे आए जिनको बिजली बिल मे समस्या थी उनको सुना गया व बिल संशोधित की कार्यवाही के निर्देश दिए गए।6 मामले विद्युत आपूर्ति के आये जिनमे संबंधित JEN को सुधार के निर्देश दिए गए हैं। XEN विवेक शर्मा ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 मे डिस्कॉम द्वारा निर्धारित 100% राजस्व वसूली लक्ष्य को प्राप्त के लिए व उपभोक्ताओं की बिल समस्याओं का समाधान करने के लिए विशेष जनसुनवाई का आयोजन किया गया है व उपखंड मे शिविर भी लगाए जा रहे हैं। जनसुनवाई में 5 से 10 वर्ष पुराने बिजली कनेक्शन के बिल संबंधित प्रकरण भी आए जिनका निस्तारण के आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं । XEN ने कटे हुए उपभोक्ताओं से अपील की कि वो बकाया राशि जमा कराकर नए कनेक्शन लेने के लिए आवेदन करदे जिससे उनको कनेक्शन जारी कर मुख्य धारा मे लाया जा सके।वही दरियापुर बिजलीघर , मोरोली बिजलीघर, सागरपाड़ा, भोगीराम कॉलोनी मे शिविर आयोजित किए गए जिनमे गैर उपभोक्ता को कनेक्शन लेने के लिए आवेदन करने को प्रेरित किया गया वही DC/PDC उपभोक्ताओं के परिसरों की जाँच की गयी व बकाया बिल जमा कराने का तगादा किया गया है।डिस्कॉम बिल बकायेदारों से लगातार बकाया राशि जमा कराने की अपील कर रहा है वही स्थानीय स्तर पर शिविर लगाए जा रहे हैं जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को स्थानीय स्तर पर लाभ मिल सके।
ब्यूरो विजय शर्मा
