March 30, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पक्का मकान भरभरा कर ढहा, पिता की मौत, पुत्री गंभीर घायल, तड़के हुआ हादसा

1 min read
Spread the love

धौलपुर में बड़ा हादसा, पक्का मकान भरभरा कर ढहा, पिता की मौत, पुत्री गंभीर घायल, तड़के हुआ हादसा

धौलपुर।

Oplus_131072

सैपऊ थाना इलाके के गांव पढाका में सोमवार तड़के बड़ा हादसा घटित हो गया। पक्का मकान ढहने से मलबे में दबकर पिता की मौत हो गई। पुत्री गंभीर रूप से घायल हुई है। जिसे नाजुक हालत में जिला अस्पताल रेफर किया है। पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है।

हादसा सोमवार तड़के 4 बजे हुआ है। 30 वर्षीय देवी सिंह पुत्र लाखन सिंह अपनी 12 साल की पुत्री किरन के साथ मकान में सो रहा था। पीछे की साइड से मकान की दीवार धसक गई। जिससे मकान की पट्टियां टूट कर कर पिता पुत्री के ऊपर गिर गई। इस घटना से चीख पुकार मच गई। आवाज सुनकर ग्रामीण भी जाग गए। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी प्रवेंद्र कुमार रावत मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से पिता पुत्री को मलबे से रेस्क्यू किया। जिसमें पिता देवी सिंह की मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया डेड बॉडी को सैंपऊ राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के शवगृह में रखवा दिया है। परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उधर मृतक की बेटी किरन की नाजुक हालत होने पर चिकित्सकों ने सैंपऊ से जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। घटना से परिजनों में हाहाकार मच गया है। थाना प्रभारी ने बताया हादसे के कारणों की पुलिस जांच कर रही है।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो राजस्थान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *