भाजपा के पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी “खब्बू” की माता की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, लगभग 80 हजार लोग हुए शामिल
1 min readअयोध्या बाईपास से लेकर शमशान स्थल तक पहुंची हजारों गाड़ियों के चलते घंटों लगा रहा जाम ।
अयोध्या।

गोसाईंगंज के पूर्व विधायक इंद्रप्रताप तिवारी उर्फ ‘खब्बू’ की माता के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। रविवार को अयोध्या में आयोजित अंतिम यात्रा और अंत्येष्टि कार्यक्रम में जनसैलाब उमड़ पड़ा। पूर्व विधायक के अश्वनीपुरम स्थित आवास से लेकर अंतिम संस्कार स्थल तक कई किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा। अनुमान के अनुसार करीब 80 हजार से अधिक लोग अंतिम यात्रा व अंत्येष्टि कार्यक्रम में शामिल हुए।
रविवार सुबह जैसे ही पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए बाहर लाया गया, श्रद्धालुओं, समर्थकों और शुभचिंतकों की भीड़ उमड़ पड़ी। अंतिम यात्रा के मार्ग में सड़क के दोनों ओर लोग कतारबद्ध होकर खड़े नजर आए और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। पूरे मार्ग पर शोक और श्रद्धा का माहौल बना रहा। महिलाएं, बुजुर्ग, युवा और बच्चे सभी नम आंखों से अंतिम दर्शन करते दिखाई दिए।
अंत्येष्टि स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधि-विधान के बीच अंतिम संस्कार संपन्न कराया गया। मुखाग्नि पूर्व विधायक के छोटे भाई भूपेश तिवारी ने दी। इस दौरान घाट पर मौजूद हर व्यक्ति का मन शोकाकुल रहा। उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।
पूर्व विधायक इंद्रप्रताप तिवारी ‘खब्बू’ की माता को क्षेत्र में एक सरल, सौम्य और धर्मपरायण महिला के रूप में जाना जाता था। उनका सामाजिक और पारिवारिक जीवन प्रेरणादायी रहा। उनके निधन की सूचना मिलते ही अयोध्या जनपद के साथ-साथ आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में लोग अयोध्या पहुंच गए, जिससे शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित रही। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन को अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करना पड़ा तथा यातायात व्यवस्था संभालने के विशेष इंतजाम किए गए।
श्रद्धांजलि देने वालों में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल रहे। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पांडेय ‘खुन्नू’, विधायक अमित सिंह, विधायक रामचंद्र यादव, विधायक चंद्रभानु पासवान,विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर गिरीशपति त्रिपाठी, पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रोहित सिंह, पूर्व विधायक लंभुआ संतोष पांडेय, पूर्व बीस सूत्रीय कार्यक्रम अध्यक्ष अवधेश पांडेय, पूर्व एमएलसी रामू द्विवेदी, गिरिश पांडेय “डिप्पुल”, शत्रुघ्न पांडे, शीतला प्रसाद बाजपेई, भवानी फेर मिश्रा, संतोष सिंह , महेंद्र तिवारी, दीपक तिवारी, दिलीप तिवारी फौजी, तिन्शु तिवारी, राहुल दुबे, मुकेश शर्मा, अश्वनी दुबे, राम सजीवन मिश्रा, राकेश तिवारी, सुड्डू मिश्रा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा नेता करुणाकर पांडेय, अनित शुक्ला, कृष्ण केवल मिश्रा, सुनील शास्त्री, हरीश पाठक, सतीश पाठक, मालेन्द्र तिवारी, उग्रसेन मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष दयाशंकर सिंह, अवधेश पांडेय ‘बादल’, राजकुमार दास, रामदास, अधिवक्ता पवन तिवारी, अशोक द्विवेदी, रीना द्विवेदी, प्रधान शिवाकांत तिवारी, अनूप दुबे, वीरेंद्र तिवारी, वरिष्ठ जेल अधीक्षक उदय प्रताप मिश्र, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी शक्ति सिंहसहित हजारों लोग मौजूद रहे।
अंत्येष्टि कार्यक्रम के समापन के बाद पूर्व विधायक इंद्रप्रताप तिवारी ‘खब्बू’ ने उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में क्षेत्रवासियों और शुभचिंतकों से मिला स्नेह व सहयोग परिवार के लिए बड़ा संबल है। उन्होंने सभी लोगों का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।
