बड़ा हादसा टला, स्कूली बच्चों को बचाने के चक्कर में पलटी ट्रक
1 min readदेवलपुर में बड़ा हादसा टला, स्कूली बच्चों को बचाने में पलटी ट्रक
सुल्तानपुर
कुड़वार–हसनपुर रोड स्थित देवलपुर गांव के पास आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। स्कूली बच्चों को बचाने के प्रयास में एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में कोई भी स्कूली बच्चा या राहगीर घायल नहीं हुआ।
हादसे के समय सड़क पर बच्चे मौजूद थे। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बच्चों को बचाने के लिए ट्रक मोड़ दिया, जिससे ट्रक सड़क के किनारे पलट गई। इस दुर्घटना में ट्रक चालक भी पूरी तरह सुरक्षित है।
स्थानीय लोगों ने चालक की समझदारी की सराहना की और ईश्वर का धन्यवाद किया कि एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, लेकिन स्थिति पूरी तरह सामान्य बनी रही।

