February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

कलेक्ट्रेट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी भरे ई-मेल के मिलने से प्रशासन में मचा हड़कंप

1 min read
Spread the love

धौलपुर राजस्थान।

आज कार्यालय जिला कलक्टर धौलपुर की ई मेल आईडी पर धौलपुर कलेक्ट्रेट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी भरे ई-मिल के मिलने के बाद जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सक्रियता से कुछ ही मिनटों में कलेक्ट्रेट परिसर को खाली करवा दिया एवं सुरक्षा के मद्देनजर कलेक्ट्रेट से सटे पुलिस अधीक्षक कार्यालय को भी खाली कराया गया। तत्काल ऐतिहातन तौर पर जिला विशेष शाखा की टीम द्वारा सुरक्षा उपकरणों से कलेक्ट्रेट परिसर की जांच पड़ताल की गई एवं स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भरतपुर से एक डॉग स्क्वायड टीम को जांच के लिए बुलाया गया है इसके अलावा एटीएस की टीम औऱ बम निरोधक दस्ता भी धौलपुर पहुंचे जहाँ कलेक्ट्रेट परिसर की सुरक्षा उपकरणों से बारीकी से जांच की गई लेकिन कलेक्ट्रेट परिसर एवं कार्यालय पुलिस अधीक्षक में कोई भी विस्फोटक, अवांछनीय या आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने बताया है कि इस सम्बन्ध में थाना कोतवाली धौलपुर में प्रकरण दर्ज कर धमकी भरे ई मिल के सोर्स और उसके भेजने वाले व्यक्ति के सम्बन्ध में गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है, विभिन्न टीमों की जांच पड़ताल के बाद कलेक्ट्रेट परिसर धौलपुर पूरी तरह से सुरक्षित है। इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को भी कड़ा किया गया। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने स्वयं मामले की पूरी मॉनिटरिंग की। इस दौरान वृताधिकारी वृत्त धौलपुर कृष्ण राज जांगिड, वृताधिकारी वृत्त एससी-एसटी सेल धौलपुर रामधन, थानाधिकारी थाना, कोतवाली, निहालगंज व सदर के साथ ही बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी उपस्थित रहें।

।।धौलपुर राजस्थान से विजय शर्मा की रिपोर्ट।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *