February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पत्रकार पर जानलेवा हमला— लोकतंत्र पर हमला

1 min read
Spread the love

सुदर्शन न्यूज़ चैनल के पत्रकार सुशील अवस्थी पर अराजक तत्वों द्वारा किया गया हमला बेहद निंदनीय, शर्मनाक और लोकतंत्र पर सीधा प्रहार है। यह घटना सिर्फ एक पत्रकार पर हमला नहीं बल्कि सत्ता के खिलाफ सच बोलने वाली आवाज़ को दबाने की कोशिश है।

सूत्रों के अनुसार, कुछ दिन पहले सुशील अवस्थी द्वारा सत्ता में बैठे कुछ लोगों की कार्यप्रणाली और भ्रष्टाचार पर प्रश्न उठाए गए थे, जिसके बाद उन पर योजना बनाकर हमला किया गया।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि
जब घटना की वीडियो, आरोपी की तस्वीरें और गाड़ी का नंबर पुलिस को दिया जा चुका है,तो फिर अब तक कार्रवाई क्यों नहीं

क्या आज के दौर में पत्रकारिता करना गुनाह बन गया है?
क्या सच लिखना अब अपराध माना जाएगा

सत्ता के संरक्षण में पल रहे ऐसे अपराधियों के बढ़ते हौसले लोकतंत्र के लिए खतरे की घंटी हैं।
यदि पत्रकार असुरक्षित है
तो कल आम नागरिक कैसे सुरक्षित होगा?

हम सभी पत्रकार साथियों की ओर से मांग करते हैं—

पत्रकार सुशील अवस्थी पर हमला करने वाले आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए।

आरोपियों को कठोरतम सजा मिले ताकि भविष्य में कोई भी कलम और सच की आवाज़ दबाने की हिम्मत न कर सके।

सच की आवाज़ को धमकियों, हमलों और सत्ता के डर से नहीं दबाया जा सकता। कलम चलती रहेगी — सच लिखा जाता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *