February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैरिंग्टनगंज में आशा संगिनी व आशा कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन

1 min read
Spread the love


हैरिंग्टनगंज अयोध्या

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हैरिंग्टनगंज में मंगलवार को आशा संगिनी और आशा कार्यकर्ताओं ने पांच माह से मानदेय न मिलने के विरोध में जोरदार धरना प्रदर्शन किया। लंबे समय से भुगतान न होने से नाराज़ आशा बहनों ने अस्पताल प्रांगण में बैठकर अपनी समस्याओं को उठाया और जल्द भुगतान की मांग की। आशा कार्यकर्ताओं का कहना था कि बिना मानदेय के परिवार चलाना मुश्किल हो गया है, इसके बावजूद वे लगातार क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं का दायित्व निभा रही हैं।

धरना स्थल पर जब सीएचसी प्रभारी रविंद्र कुमार शुक्ला से इस संबंध में जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि सभी आशा व आशा संगिनी कार्यकर्ताओं का बकाया मानदेय अगले 10 दिनों के भीतर जारी कर दिया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि भुगतान प्रक्रिया में तेजी लाई जा रही है और जल्द ही सभी को राहत मिलेगी।

धरना प्रदर्शन में लगभग सैकड़ों की संख्या में आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं। उन्होंने कहा कि यदि निर्धारित समय में भुगतान नहीं हुआ तो वे आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए बाध्य होंगी। आशा बहनों का यह प्रदर्शन क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएँ संचालित करने में आने वाली चुनौतियों को भी उजागर करता है।

दिनेश कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *