February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

बाल मेला उत्सव कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन भाजपा विधायक चंद्रभानु पासवान के द्वारा फीता काट कर किया गया प्रारंभ

1 min read
Spread the love

राष्ट्रीय विद्यापीठ इंटर कॉलेज पिठला में धूमधाम से हुआ

मिल्कीपुर अयोध्या।
अमानीगंज का शिक्षा क्षेत्र के राष्ट्रीय विद्यापीठ इंटर कॉलेज पिठला में गुरुवार को बाल मेला उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मिल्कीपुर विधायक चंद्रभानु पासवान तथा विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष नगर पंचायत कुमारगंज विकास सिंह छोटू रहे। मुख्य अतिथि ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। बच्चों द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टालों को देखकर दोनों अतिथियों ने उनकी सराहना की।

विधायक चंद्रभानु पासवान ने अपने संबोधन में कहा कि “बच्चे ही देश का भविष्य हैं और यही बच्चे आगे चलकर आईएएस, पीसीएस जैसे उच्च पदों पर पहुंचकर देश का नाम रोशन करेंगे।” उन्होंने विद्यालय के प्रधानाचार्य और शिक्षकों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों की प्रतिभा निखरती है और उनमें आत्मविश्वास बढ़ता है।

बाल मेला परिसर में बच्चों द्वारा बनाए गए ब्रेड पकोड़ा, गाजर का हलवा, रोल, बर्गर, पाव भाजी, समोसा, टिकिया, चाऊमीन, मोमोज, गुलाब जामुन, मुरब्बा, फ्रूट चार्ट आदि स्टालों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों ने स्टालों पर जाकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया और व्यंजनों का स्वाद भी चखा।

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. रमेश मिश्रा ने कहा कि विद्यालय में हर वर्ष बाल मेले का आयोजन किया जाता है, जिसमें बच्चे अपनी रचनात्मक व पाक कला प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं। उन्होंने बताया कि इस मेले के आयोजन में विद्यालय के सभी शिक्षकों का विशेष सहयोग रहा। प्रधानाचार्य ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से विद्यार्थियों में नेतृत्व और प्रबंधन क्षमता भी विकसित होती है।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य विजयपाल सिंह, विजय सिंह, देवदत्त सिंह उपस्थित रहे। साथ ही सभासद रवि सिंह एवं भाजपा नेता अशोक मौर्य सहित अन्य गणमान्यजन भी कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी अतिथियों ने बच्चों की मेहनत की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी इस प्रकार की गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
मेले का समापन बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *