सुलतानपुर
जिलाधिकारी कुमार हर्ष की अध्यक्षता व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 भारत भूषण की उपस्थिति में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की साप्ताहिक समीक्षा बैठक नवीन कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गयी। उक्त बैठक में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की प्रगति के सम्बन्ध में विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा की गयी। जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी सम्बन्धित को निर्देशित किया गया कि अगले दो दिन के अन्दर सभी क्षेत्रो में प्रगति लायें। उक्त बैठक में सभी मुख्य विभाग जैसे-चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, नगर विकास विभाग, पंचायती राज विभाग/ग्राम विकास विभाग, पशुपालन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग (आई0सी0डी0एस0) शिक्षा विभाग, चिकित्सा शिक्षा विभाग, कृषि एवं सिंचाई विभाग आदि से सम्बन्धित जनपद व ब्लाक स्तर पर माइक्रोप्लान, आशा/एएनएम प्रशिक्षण, शुकर पालकों में अवेयरनेस, मच्छरजनित स्थानों पर छिड़काव आदि के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की गयी।
बैठक में जिलाधिकारी महोदय द्वारा स्वच्छता अभियान में कम प्रगति वाले ब्लाकों को निर्देशित किया कि इसे अगले दो दिन के अन्दर पूर्ण करते हुए प्रगति लायें। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि एडीओ पंचायत के माध्यम से कार्य में प्रगति लायें। इसी प्रकार जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया गया कि आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों व आशा बहुओं द्वारा दस्तक अभियान के अन्तर्गत डोर-टू-डोर विजिट बढ़ायें। बैठक में उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों/मच्छरजनित क्षेत्रों में निरोधात्मक कार्यवाही हेतु पंचायती राज विभाग एवं नगर विकास विभाग को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये गये। इसी अन्य सभी सम्बन्धित विभागों को कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिये गये।