संगठन सृजन अभियान का मूल उद्देश्य कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाना और कांग्रेस पार्टी की नीति विचारधारा को आम जनता तक पहुंचना
1 min readधौलपुर राजस्थान।
संगठन सृजन अभियान का मूल उद्देश्य कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाना और कांग्रेस पार्टी की नीति विचारधारा को आम जनता तक पहुंचना -ऑब्जर्वर नदीम जावेद (संगठन सृजन अभियान के तहत प्रेस वार्ता का हुआ आयोजन) विधायक रोहित वोहरा, विधायक शोभा रानी कुशवाहा सहित वरिष्ठ नेताओं की रही उपस्थिति ——- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत धौलपुर जिले में जिला कांग्रेस अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया चल रही है इसी क्रम में आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ऑब्जर्वर नदीम जावेद ने होटल रेड स्टोन में पत्रकारों से संवाद किया आखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ऑब्जर्वर नदीम जावेद ने कहा कि संगठन सृजन अभियान का मूल उद्देश्य कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाना नए कार्यकर्ताओं को जोड़ना और कांग्रेस पार्टी की नीति व विचारधारा को आम जनता तक पहुंचना है उन्होंने कहा कि इस अभियान के अंतर्गत कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत सक्रिय व सशक्त बनाने के उपायों पर विचार विमर्श किया जा रहा है संगठन सृजन अभियान के तहत यह तय किया जा सके की कौन व्यक्ति जिला अध्यक्ष के पद के लिए उपयुक्त रहेगा उन्होंने कहा कि पिछले चार दिनों से जिला स्तर पर, ब्लाक स्तर पर कार्यकर्ताओं से व्यक्ति गत संवाद स्थापित कर चुके हैं वर्तमान जिला अध्यक्ष सहित विभिन्न जाति वर्गों एवं विभिन्न आयु वर्ग के लगभग 20 लोगों ने जिला अध्यक्ष पद के लिए आवेदन किया हं जिनमें चार महिलाओं ने भी आवेदन किया है और यह प्रक्रिया जारी है आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरमथुरा और बसेड़ी के कार्यकताओं से संवाद करने के लिए वह जा रहे हैं उन्होंने कहा कि 20 से अधिक लोग नेतृत्व करने के लिए सक्षम है यह किसी भी राजनीतिक दल के लिए बड़ी बात है अलग-अलग जाति धर्म एवं आयु वर्ग के लोगों ने आवेदन किया हैं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक नदीम जावेद ने कहा कि मेने ओर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक अजीत यादव ने वरिष्ठ कांग्रेस जनों, ब्लॉक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से सामूहिक चर्चा कर अलग-अलग कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेकर संगठन की वर्तमान स्थिति पर रायशुमारी की है और वन टू वन संवाद स्थापित किया है उन्होंने कहा कि यह साल संगठन को समर्पित है विपरीत परिस्थितियों में कांग्रेस कार्यकर्ता देश को एकजुट कर कांग्रेस को मजबूत करने का काम कर रहा है उन्होंने कहा कि इस लोकसभा क्षेत्र में विपरीत परिस्थितियों में भी मेंबर पार्लियामेंट को जिताकर जिले की जनता ने कांग्रेस के प्रति अपने निष्ठा को साबित किया है उन्होंने कहा कि 2028 के विधानसभा चुनाव में राजस्थान के अंदर पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनेगी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ऑब्जर्वर नदीम जावेद ने विस्तार से चर्चा करते हुए पत्रकारों को बताया कांग्रेस संगठन को जमीन स्तर पर मजबूत करने का उद्देश्य को ध्यान में रखकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अहमदाबाद में एडमिशन में संगठन सृजन अभियान की को लेकर चर्चा की गई और संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत कई प्रदेशों में सफलतापूर्वक जिला अध्यक्षों की नियुक्ति हो चुकी है उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं , युवाओं , महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए उनका राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर उनकी योग्यता के अनुरूप उन्हें सामायोजित करने का काम प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा यह उन्होंने कहा कि जिले में प्रत्यक्ष संवाद की प्रक्रिया 20 अक्टूबर तक पूरी हो जाएगी उसके बाद प्रदेश नेताओं की राय के बाद संभवत से 30 अक्टूबर तक प्रक्रिया संपन्न हो सकती है राजस्थान प्रदेश बना बीमारु राज्य- विधायक रोहित वोहरा राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष राजाखेड़ा विधायक रोहित वोहरा प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारो से रूबरू होते हुए कहा प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल है और राजस्थान प्रदेश बीमारू राज्य की श्रेणी में शामिल हो गया है वर्तमान सरकार ने प्रदेश को बीमारू राज्य बना दिया है विधायक रोहित वोहरा ने आगे कहा कि पिछले 3 महीने से सामाजिक सुरक्षा पेंशन लोगों को नहीं मिल पा रही है पंचायती राज कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल पा रहा है प्रदेश सरकार का वित्तीय मैनेजमेंट फेल है और दिसंबर तक प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए वेतन देना मुश्किल हो जाएगा उन्होंने कहा कि सरकार ने इस राज्य को बीमार राज्य बना दिया है राजाखेड़ा में एनीकट बनने से जल स्तर बढ़ा है और काली तीर परियोजना शुरू होने से समस्या का समाधान हो जाएगा और काली तीर परियोजना से किसानों को बड़ी राहत मिलेगी विधायक रोहित वोहरा ने कहा की चंबल लिफ्ट परियोजना का लोकार्पण कर सरकार लोगों की आंखों में धूल झोंक रही है जबकि इस योजना के तहत अभी डिग्गी बनाने का भी काम पूरा नहीं है प्रदेश के किसान डीएपी, यूरिया के लिए सड़कों पर हैं और किसानों को समय पर खाद ,युरिया नहीं मिल पा रहा है इस अवसर पर धौलपुर विधायक शोभा रानी कुशवाहा, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त आब्जर्वर अजीत यादव, प्रदेश सचिव साजिद खान , जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पंडित साकेत बिहारी शर्मा ,जिला प्रवक्ता धनेश जैन मौजूद रहे
।।धौलपुर राजस्थान से विजय शर्मा की रिपोर्ट।।

