February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बड़ोखर खुर्द बांदा की रागिनी को राज्यपाल जी द्वारा किया जाएगा पुरस्कृत

1 min read
Spread the love

बाॅंदा,
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय महोखर बड़ोखर खुर्द बांदा की छात्रा रागिनी आगामी 16 अक्टूबर 2025 को बाॅंदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित दशम् दीक्षांत समारोह में माननीया राज्यपाल/ कुलाधिपति महोदया के करकमलों द्वारा सम्मानित की जाएगी। ज्ञातव्य हो कि रागिनी ने चित्रकला प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त कर उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है जिसके लिए उन्हें सम्मानित किया जाएगा। रागिनी की इस शानदार उपलब्धि पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बाॅंदा अव्यक्त राम तिवारी, बालिका शिक्षा समन्वयक आदर्श कुमार, जिला विज्ञान मेंटर डा० इन्द्रवीर सिंह, प्रभारी वार्डन कविता, लेखाकार रामविलास, चित्रकला शिक्षिका सुमन निगम तथा खेल शिक्षक प्रदीप कुमार आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

उमंग सिंह चीफ ब्यूरो बाॅंदा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *