February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

डिप्टी सीएम के पिता की पुण्यतिथि पर मरीजों को फल वितरित किया

1 min read
Spread the love

स्वर्गीय श्यामलाल मौर्य की पुण्यतिथि पर भाजपा नेता अजीत मौर्य ने अस्पताल में फल बांटा

मिल्कीपुर।

प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के दिवंगत पिता स्वर्गीय श्यामलाल मौर्य की पुण्यतिथि के मौके पर भाजपा पिछड़ा वर्ग जिला उपाध्यक्ष व ग्राम प्रधान खिहारन अजीत मौर्य के नेतृत्व में कुमारगंज स्थित 100 सैय्या संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को फल वितरित कर उन्हें नमन किया। सोमवार को आयोजित फल वितरण कार्यक्रम में भाजपा नेता अजीत मौर्य ने स्वर्गीय श्यामलाल मौर्य की पुण्यतिथि पर उन्हें शिद्दत से याद किया और अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल एवं बिस्किट वितरित किया। इस दौरान उन्होंने मौजूद चिकित्सक डॉ दुर्ग विजय से मरीजों का समुचित इलाज एवं अस्पताल से निशुल्क दवाएं हर हाल में उपलब्ध कराने की भी बात कही। उन्होंने अस्पताल में मौजूद मरीजों एवं तीमारदारों को प्रदेश सरकार द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए जा रहे अनेक लाभकारी योजनाओं के भी बारे में जानकारी दी। इस मौके पर अस्पताल के इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ दुर्ग विजय, पूर्व मंडल अध्यक्ष दिलीप मिश्रा, रविंद्र पांडेय, सुरेंद्र पांडेय, रवि साहू, राजेंद्र पाठक, राजदीप मिश्रा एवं गुलजार खान सहित दर्जनों लोग और अस्पताल कर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *