February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

तमसा नदी के संतराम घाट पर 67 मूर्तियों का हुआ विसर्जन

1 min read
Spread the love

मिल्कीपुर।

मिल्कीपुर और सोहावल तहसील की सीमा पर स्थित मड़हा/तमसा पुल के संतराम घाट पर मूर्तियों का विसर्जन देर रात तक हुआ। घाट पर विसर्जन का संचालन कर रहे दूधनाथ यादव ने बताया कि देर रात 67 मूर्तियों का विसर्जन हुआ जिसमें मिल्कीपुर तहसील की 29 तथा सोहावल तहसील की 27 मूर्तियों को तमसा में विसर्जित किया गया।रायबरेली फोरलेन से 1 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद संतराम घाट के दोनों छोर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। घाट तक विसर्जन शोभायात्रा के दौरान चौकी प्रभारी बारुन अविनाश प्रताप सिंह दलबल के साथ भीड़ नियंत्रण में जुटे रहे। 

जगह-जगह भंडारों का आयोजन 

विसर्जन शोभा यात्रा के मार्ग में दर्जनों स्थान पर भंडारों का आयोजन किया गया। इन आयोजनों में प्रमुख रूप से भाजपा पिछड़ा मोर्चा उपाध्यक्ष व ग्राम प्रधान अजीत मौर्य, रोशन गुप्ता, सचिन जायसवाल, जगतपाल पांडेय, दूधनाथ यादव, विष्णु गुप्ता आदि ने अलग अलग स्थानों पर भंडारों के आयोजन में सहयोग करते हुए हजारों श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। इसके अलावा शोभायात्रा के दौरान वेद प्रकाश पटवा की ओर से आयोजित राधा-कृष्ण झांकी का प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र रहा।

जलभराव के कारण शोभायात्रा में हुई अव्यवस्था

दिन में बारिश होने के बाद देवरिया गांव में 200 मीटर दूरी तक जल भराव के कारण अव्यवस्था का माहौल रहा।श्रद्धालुओं को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा जिसको लेकर कई श्रद्धालुओं ने स्थानीय पुलिस से नाराजगी जताई।

संतराम घाट पर विसर्जन को सकुशल संपन्न कराने में इनायतनगर तथा पूराकलंदर थाने की पुलिस, विकास एवं राजस्व विभाग की टीमें जिसमें कानूनगो गंगाराम पांडेय, लेखपाल बृजेश सिंह मीणा, देवरिया ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सर्वादीन यादव,रघुनाथ यादव, प्रेमदास, पुजारी यादव (प्रकाश व्यवस्था), मंगल यादव, मुकेश यादव, वीरेंद्र यादव, दिलीप यादव, अभिषेक यादव, देवनाथ यादव, पवन यादव, रामबोध यादव, आर्यन यादव, अंशु यादव, विकास यादव, दुर्गा प्रसाद चौहान, गुड्डू यादव, अवधेश वर्मा, डॉ रामसागर चौहान, संतोष मिश्रा, पिंटू को, राकेश वर्मा समेत बड़ी संख्या में भाईपुर एवं देवरिया गांव के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *