एडीओ पंचायत अधिकारी खुद ही कर्मचारी खुद ही दे दिया चार्ज बिना उच्च अधिकारियों के अनुमति के जूनियर कर्मचारियों को दे दिया चार्ज
1 min readबिना उच्चाधिकारी को सूचित किये मनमर्जी से सौपा एडीओ पंचायत का चार्ज
अशोक कुमारी के चार्ज वाले ग्राम सभाओं में विकास कार्यो में घोर लापरवाही की सुगबुगाहट
खुद ही आला अधिकारी खुद ही कर्मचारी खुद ही दे दिया चार्ज बिना उच्च अधिकारियों के अनुमति के जूनियर कर्मचारियों को दे दिया चार्ज
सुल्तानपुर,
विकास खण्ड कादीपुर में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी इन दिनों सहायक विकास अधिकारी पंचायत का चार्ज संभाल रही हैं, जिन्हें एक दिन की छुट्टी पर जाना था तो बिना उच्चाधिकारी को सूचित किये सितम्बर 23 सितम्बर को एक दिन के अवकाश पर रहने की सूचना दी और अपनी अनुपस्थिति में ग्राम पंचायत अधिकारी सुश्री अर्पिता शुक्ला को कार्यभार सौंपने की व्यवस्था बताई।
इस आदेश को “कार्यालय खण्ड विकास अधिकारी कादीपुर” के नाम से जारी किया गया है ऐसे में यह आदेश कई खामियां बयां कर रहा है।
इस पूरे मामले में उच्च अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने इस पर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।
विवाद से है पूराना नाता
जानकार बताते हैं कि अशोक कुमारी को लेकर पहले भी विवाद रहे हैं। पूर्व डीपीआर ओ आर.के. भारती ने उनकी सेवा समाप्ति को लेकर कई पत्र शासन तक भेजे थे, लेकिन उनके सेवानिवृत्त होते ही वह कार्रवाई ठंडे बस्ते में चली गई।
स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा है कि यदि अशोक कुमारी से जुड़ी ग्राम पंचायतों में हुए कार्यों और खर्चों की जांच कराई जाए तो “दूध का दूध और पानी का पानी” हो जाएगा।
कादीपुर विकासखंड से निकला यह आदेश न केवल प्रशासनिक लापरवाही को उजागर करता है बल्कि अधिकारियों की जवाबदेही पर भी प्रश्नचिह्न खड़ा करता है।

