February 16, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

बेशकीमती सरकारी जमीन पर भाजपा विधायक के राजेश गौतम ने अवैध कब्जा कर बनाया नया चकमार्ग

1 min read
Spread the love

बेशकीमती सरकारी जमीन पर भाजपा विधायक के राजेश गौतम ने अवैध कब्जा कर बना नया चकमार्ग

न्याय के लिए वेद प्रताप सिंह ने लगाया गुहार नहीं हुई सुनवाई

मुख्यमंत्री योगीराज में नहीं है ठाकूर सुरक्षित पीड़ित ने लगाये गम्भीर आरोप

सुलतानपुर

मामला सुलतानपुर जिले के तहसील कादीपुर थाना दोस्तपुर ग्राम पहाड़पुर बस्तीपुर से जुड़ा हुआ है जहां के रहने वाले विनय प्रताप सिंह पुत्र स्व.विजय बहादुर सिंह की बाग की जमीन में चकमार्ग रात्रि में जेसीबी मशीन लगा कर बना दिया, सुबह देखकर पीड़ित न्याय की गुहार अधिकारियों से लगाई, कुछ दिन बाद जबरन इंटर लॉकिंग कार्य भी करा दिया गया। न्याय की उम्मीद पर पानी फेर दिया गया। पीड़ित ने बताया कई प्रार्थना पत्र, मुख्यमंत्री प्रमुख सचिव, मंडला आयुक्त,जिला अधिकारी,उप जिलाधिकारी, तहसीलदार ,जन सुनवाई, जैसे लायक अधिकारियों न्याय की गुहार लगाई। लेकिन ढाक के तीन पात नजर आये। लोक तंत्र की हत्या करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है।वह भी माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के राज में, पूरे उत्तर प्रदेश में भू माफियाओं की खैर नहीं है।लोग सरकारी भूमि के नाम जमीन कब्जा करने नाम कांपने लगते हैं। सुलतानपुर में हैरतअंगेज कारनामे को जनता भी जान लें की माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के यहां से जो जिला अधिकारी नियुक्त हैं।वह प्रमुख सचिव पद पर रह चुके हैं। तभी भाजपा के चहेते विधायक राजेश गौतम की बल्ले-बल्ले है।

स्व.जयराज गौतम की पत्नी प्रेम देवी के नाम गाटा संख्या-993/0.0420हे0 जमीन नेमपुर बढ़ौली रोड़ के बगल मुन्नी लाल राइस मिल के बगल स्थिति है। जिसके बगल से निषाद बस्ती को रोड जाता था। बेशकीमती जमीन को हड़पने के लिए रात्रि में जेसीबी मशीन लगा पहले पुराने चकमार्ग को खोदावाकर,गाटा-1003 /1.1380हे0रकबा में नया चकमार्ग रात्रि में बना दिया गया। उसके बाद इंटर लॉकिंग कार्य भी करा दिया गया।, जबकि हैरान की बात यह है कि नक्शे में चकमग भी नहीं दर्ज है जो कि पूर्व में बाग के खाते में दर्ज है, वर्तमान में नवीन परती के खाते में दर्ज है।च.ब.न्यायलय विचाराधीन है।

अब पीड़ित ऊपर वाले क्या उम्मीद करें?

A.k.t

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *