February 16, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए अयोध्या के 8 श्रद्धालु नेपाल में फंसे, हिलसा में रुके, खाने-पीने की व्यवस्था नहीं; परिजन परेशान

1 min read
Spread the love

नेपाल में फंसे कैलाश मानसरोवर यात्रीः अयोध्या के 8 श्रद्धालु हिलसा में रुके, खाने-पीने की व्यवस्था नहीं; परिजन परेशान।

अयोध्या

नेपाल में जारी हिंसा के चलते कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए अयोध्या के 8 श्रद्धालु नेपाल-चीन सीमा के हिलसा कस्बे में फंस गए हैं। इनमें सुशील राजपाल, चमन सिंह, मदन जायसवाल, विकास गुप्ता, रमाकांत यादव, शैलेंद्र अग्रहरि, अनूप कुमार सिंह और प्रकाश श्रीवास्तव शामिल हैं। नेपाल में बिगड़े हालात के कारण प्रशासन ने सीमा पर यातायात रोक दिया है। श्रद्धालुओं को हिलसा से चॉपर द्वारा सेमीकोट जाना था। वहां से नेपालगंज होते हुए बहराइच और अयोध्या पहुंचना था। चॉपर सेवा बंद होने से यात्री वहीं रुके हुए हैं। शक्ति विहार कालोनी निवासी सुशील राजपाल ने बताया कि हिलसा एक छोटा कस्बा है। यहां खाने-पीने और रहने की उचित व्यवस्था नहीं है। यात्री दल में महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल हैं। यात्री सोशल मीडिया पर लगातार मदद की गुहार लगा रहे हैं। वे प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन से सहायता मांग रहे हैं। परिजन अपने परिवार के सदस्यों को सुरक्षित घर पहुंचाने की अपील कर रहे हैं। मिल्कीपुर विधायक चंद्रभानु पासवान ने कहा कि अधिकारियों से बात की जा रही है। जिला प्रशासन श्रद्धालुओं को सुरक्षित वापस लाने की योजना बना रहा है। परिवारों को आश्वासन दिया जा रहा है कि सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित वापस लाया जाएगा। अधिकारी इस कार्य में लग गए हैं अधिकारियों के मुताबिक हुए वहां के प्रशासनिक अधिकारियों के संपर्क में है सभी को सुरक्षित लाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *