February 16, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

निवेशकों को समयबद्ध तरीके से नए कनेक्शन प्रदान किया जाना करें सुनिश्चित-जिला कलक्टर

1 min read
Spread the love


धौलपुर,

10 सितम्बर।

विवाद एवं शिकायत निवारण तंत्र, एकल खिड़की जिला सशक्त समिति एवं जिला निर्यात संवर्द्धन समिति की बैठक जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। उद्यमियों को सुगम व्यापार का माहौल सुनिश्चित करने एवं विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु बैठक में जिला कलक्टर ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में नीतिगत प्रोत्साहनों पर उद्यमियों को सुगम माहौल सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि उद्योगों की वृद्धि को सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न विभागों द्वारा निर्धारित समयावधि में अनापत्ति प्रमाण पत्र, अनुमोदन, अनुदानों का निस्तारण सुनिश्चित किया जाये। उद्यमियों को सुगमता प्रदान करने हेतु सभी सम्बंधित विभाग आपस में समन्वय करते हुए समस्याओं का समय पर समाधान सुनिश्चित करें। जिले में निवेशकों को आने वाली समस्या के समाधान हेतु विवाद एवं शिकायत निवारण तंत्र समिति में जिला कलक्टर ने जेवीवीएनएल को निर्देश प्रदान किये कि निवेशकों को समयबद्ध तरीके से नये कनेक्शन प्रदान किए जाए। उन्होंने रीको ग्रोथ सेंटर क्षेत्र में स्थित इकाईयों, फीडर संख्या एक से सम्बन्धित उत्पादन इकाईयों की विद्युत आपूर्ति बाधित नहीं हो। विद्युत में किसी प्रकार की ट्रिपिंग नहीं होनी चाहिए। इकाईयों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि देवी सरस्वती आवरणशाला के लिए अस्थाई कनेक्शन दिया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिले में अत्यधिक वर्षा होने के कारण रीको क्षेत्र में जलभराव की समस्या से सीलन के कारण आयरन कास्टिंग एवं इकाईयों उत्पादन समस्या को देखते हुए जल निकासी की समस्या का स्थाई समाधान किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने राजस्थान प्रदुषण नियंत्रण मण्डल भरतपुर के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि लंबित प्रकरणों के निस्तारण एवं सिंगल यूज प्लास्टिक के उत्पादों के विनिर्माण, आयात, भण्डारण, वितरण विक्रय का निरीक्षण करते हुए इकाइयों द्वारा प्रदूषण अनापत्ति प्रमाण पत्र के लिए किए गए आवेदनों का निस्तारण किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि, पदाधिकारी और उद्यमी भी साथ मिल कर जिले में सुगम व्यापार की संभावनाओं में सहयोग करें। जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र के महाप्रबंधक मितुल गोयल ने उद्योगपतियों से संबंधित विभिन्न मामलों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। बैठक में क्षेत्रीय प्रबंधक रीको धौलपुर पिंतेश मीना, अधीक्षण अभियंता जेवीवीएनएल, उद्योगपति उपस्थित रहे।

ब्यूरो विजय शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *