युवती को नशीला पदार्थ खिला बेहोश कर,दोस्तों के संग किया सामूहिक दुष्कर्म मुकदमा दर्ज
1 min readकानपुर उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के बिधनू क्षेत्र में दोस्ती के बहाने युवती के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है।
युवक ने हमीरपुर निवासी युवती से कोर्ट में मुलाकात के बाद दोस्ती की और फिर 8 जुलाई को बहन की मदद से उसे घर बुलाया। आरोप है कि युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया गया और फिर आधा दर्जन दोस्तों संग सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात का अश्लील वीडियो भी बनाया गया और विरोध करने पर उसे वायरल कर दिया गया। पीड़िता के अनुसार, होश आने पर आरोपितों ने वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पारुल की बहन ने वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रचलित कर दिया। इससे युवती अवसाद में चली गई और कई दिनों तक चुप रही। स्वजनों के दबाव में उसने पूरी आपबीती बताई। घटना के 22 दिन बाद युवती ने परिवार संग पुलिस अधिकारियों से शिकायत की। जांच में मामला सही पाए जाने पर बिधनू पुलिस ने मुख्य आरोपित पारुल यादव, उसकी बहन और पांच अन्य के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

